'PM को पता था फिर भी वोट मांगा...' प्रज्वल रेवन्ना के बहाने असदुद्दीन ओवैसी का जुबानी हमला

Prajwal Revanna Obscene Video: हैदराबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी असदुदीन ओवैसी ने प्रज्वल रेवन्ना के बहाने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को पता होने के बावजूद वे उसके समर्थन में सभा करने गए।

Prajwal Revanna Obscene Video Owaisi Slams Pm Modi

ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Prajwal Revanna Obscene Video Case: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के आपत्तिजनक वीडियो को लेकर सियासत फिलहाल उबल रही है। विपक्षी नेताओं के हमले के बीच प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी चले गए हैं। वहीं कर्नाटक सरकार ने इस मामले को लेकर एसआईटी का गठन किया है। इस बीच एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से प्रत्याशी असदुद्ीन ओवैसी ने प्रज्वल रेवन्ना के बहाने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

ओवैसी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आप मंगलसूत्र की बात मत करो। यूपी में हाथरस में दलित बच्ची का रेप करने वाला भी बीजेपी का ही था। उन्होंने कहा कि प्रज्वल ने महिलाओं के 2 हजार वीडियो बनाए। इसमें फरियाद लेकर आने वाली महिला, उनके घर में काम करने वाली महिला और टीवी में दिखाई देने वाली एंकर समेत कई महिलाओं के वीडियो बनाए। ओवैसी ने कहा कि रेवन्ना ने महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी और वहीं पीएम मोदी उनके समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंचे।

विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम भूल गए हैं कि जिसके लिए आप वोट मांग रहे हैं उसने महिलाओं का जीवन तबाह किया है। उन्होंने जनता से कहा कि पीएम मोदी रोज नारी शक्ति की बात करते हैं। कह रहे हैं कि मैं मुस्लिम महिलाओं का भाई हूं। इस पर ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि माफ करो हमें ऐसा भाई नहीं चाहिए। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि पीएम मोदी को पता था कि प्रज्वल ऐसे काम करता है इसके बावजूद उन्होंने उसके समर्थन में रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ