हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Priyanka Gandhi क्या न्याय यात्रा से जुड़ेंगी? ताजा अपडेट आया सामने, अस्पताल में भर्ती थीं कांग्रेस नेता

Priyanka Gandhi Nyay Yatra Update: प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कब और कहां जुड़ेंगी, इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस नेता अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं और जल्दी ही वे पूरे जोश के साथ न्याय यात्रा का हिस्सा बनेंगे। पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है कि वे कब न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आएंगी?

विज्ञापन

Priyanka Gandhi Joining Rahul Gandhi Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश इन दिनों उत्तर प्रदेश में है। वहीं प्रियंका गांधी इस यात्रा से जुड़ेंगी या नहीं, इसे लेकर भी ताजा अपडेट सामने आ गया है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी की न्याय यात्रा से जरूर जुड़ेंगी। वे 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बनेंगी। कांग्रेस की अमेठी जिला इकाई के मीडिया संयोजक अनिल सिंह ने भी सोमवार रात को कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रियंका गांधी न्याय यात्रा में आएंगी।

 

प्रियंका गांधी जनसभा में न्याय से जुड़ेंगी

अनिल सिंह के अनुसार, राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’ को लेकर 24 फरवरी को अमेठी आएंगे। उनके स्वागत की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राहुल गांधी का सबसे पहले स्वागत ककवा में किया जाएगा। राहुल गांधी और उनकी यात्रा प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से अमेठी में एंट्री करगी।

विज्ञापन

एंट्री करते ही राहुल गांधी टोल प्लाजा के पास जनसभा करेंगे। इसी जनसभा में प्रियंका गांधी न्याय यात्रा का हिस्सा बन जाएंगी। वहीं प्रियंका गांधी के यात्रा से जुड़ने का प्रोग्राम बनने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। खासकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं।

 

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं प्रियंका गांधी

बता दें कि प्रियंका गांधी को डिहाइड्रेशन और पेट में इन्फेक्शन हो गया था, जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गत 16 फरवरी को उन्हें न्याय यात्रा में शामिल होना था, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ा।

विज्ञापन

उन्होंने यात्रा में शामिल नहीं हो पाने पर निराशा भी व्यक्त की थी और ट्वीट करके कहा था कि वे न्याय यात्रा से जरूरी जुड़ेंगी और जल्दी जुड़ेंगी। अचानक बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जिससे मैं भी काफी निराश हूं, लेकिन जल्दी ही अपने समर्थकों से मिलेंगी और उनमें जोश भरेंगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola