Prime Minister Urban Housing Scheme 2.0: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए लॉन्च की गई। इस योजना का उद्देश्य EWS और LIG वर्ग के लोगों को पहले घर के निर्माण या खरीद के लिए सुविधाएं देना है। इस योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा। PMAY-U 2.0 में 2.50 लाख तक दी जाएगी। जानिए इस योजना का कैसे लाभ ले सकते हैं और आवेदन का क्या तरीका है?
1 करोड़ परिवारों को मिलेगा लाभ
PMAY-U 2.0 में एक करोड़ परिवारों की आवासीय जरूरतों को पूरा किया जाएगा। इसके तहत हर नागरिक को बेहतर (जो योजना के पात्र हो) जीवन देना है। नागिरकों को अपना घर बनाने के लिए योजना के तहत 2.50 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी, इसके अलावा इस योजना में लोन की सुविधा भी दी जाती है।
ये भी पढ़ें: PMKSNY: इस महीने आएगी किसानों की 19वीं किस्त? जानें योजना से जुड़ी जरूरी बातें
किन लोगों को दी जाएगी प्राथमिकता?
इस योजना के तहत जिन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, उसमें विधवा, सिंगल महिलाओं, विकलांग नागरिक, सीनियर नागरिक, ट्रांसजेंडरों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सफाई कर्मियों, पीएम स्वनिधि योजना के तहत पहचाने गए स्ट्रीट वेंडरों और प्रधानमंत्री-विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रमिकों, झुग्गी-चॉलों के निवासियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
कैसे करें अप्लाई?
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2.0 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ही आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए PMAY पोर्टल pmaymis.gov.in को खोलें, इसमें Apply for PMAY-U 2.0′ पर क्लिक कर दें। इसके बाद सिटीजन असेसमेंट का ऑप्शन आएगा उसको सेलेक्ट करें। इसके बाद आप किस किस कैटेगरी के लिए अप्लाई कर रहे हैं वह चुन लें। इसके बाद मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स उसमें अपलोड कर सब्मिट कर दें।
इसके अलावा आवेदन का दूसरा तरीका ऑफलाइन भी है। इसके लिए सीएससी या नगरपालिका के ऑफिस में जाएं।, वहां से आवेदन फॉर्म लें। इसके बाद फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ें और मांगी गई सभी जानकारियां भर दें। इसके बाद वहीं पर संबंधित अधिकारी के पास उस फॉर्म को जमा कर दें। वहां से आपको एक पर्ची दी जाएगी, जिसे अपने पास रख लें।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में खरीदें सस्ता घर, 8 लाख से शुरू हो रही कीमत, देखें पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
29 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
1 hr agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
3 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
3 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
3 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
5 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
5 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
6 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines