PM-KISAN Yojana 15th installment released : पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। बता दें कि 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी झारखंड यात्रा के दौरान, किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी कर दी है। योजना के तहत 8 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को लगभग 18,000 करोड़ रुपये की किस्त जारी की गई है। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं, इसके लिए हम आपको पीएम-किसान किस्त चेक करने के बारे में बताने जा रहे हैं। दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त देख पाएंगे।
ऐसे चेक करें अपना नाम
1. पीएम किसान सम्मान निधि चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम-किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
2. इसके बाद आप वेबसाइट पर दाईं ओर डैशबोर्ड पर दिख रहे टैब पर जाएं।
3. तीसरे स्टेप में आपको अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी देनी होगी।
4. इसके बाद आपको Get Report का आइकॉन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
5. इतना सब करने के बाद आपको ‘लाभार्थियों की सूची'(beneficiaries list) मिल जाएगी, लिस्ट में अल्फा-बेंटिक क्रम के अनुसार आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
बता दें कि साल 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य देश भर में लघु यानी छोटे किसानों को सहायता प्रदान करना है। साल में 2000 रुपये की तीन किस्तें सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती हैं।
यह भी पढ़ें- कुमारस्वामी के घर के बाहर लगे ‘बिजली चोर’ के पोस्टर, पुलिस ने हटवाए
संबंधित खबरें
इंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
47 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
50 mins agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
2 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines