PM Modi Phone Call to Team India: टी20 विश्व कप के फाइनल में शानदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से शिकस्त दे दी। 17 साल बाद टी20 विश्व कप की ट्रॉफी घर लाने के लिए टीम इंडिया को हर तरफ से मुबारकबाद मिल रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने भारतीय टीम की तारीफ की है।
पीएम मोदी ने किया फोन
टीम इंडिया की जीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर खुशी जाहिर की। तो आज सुबह उन्होंने भारतीय टीम से फोन पर भी बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने रोहित शर्मा की कप्तानी से लेकर विराट कोहली की बल्लेबाजी, सूर्य कुमार यादव का शानदार कैच, बुमराह की बॉलिंग और हार्दिक पांड्या की वापसी की खूब सराहना की। साथ ही पीएम मोदी ने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को भी जीत दिलाने के लिए धन्यवाद कहा है।
जीत के बाद की थी तारीफ
पीएम मोदी ने बीते दिन ही टीम इंडिया की जीत पर ट्वीट शेयर किया था। पीएम मोदी ने लिखा कि चैंपियन्स, हमारी टीम टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी स्टाइल के साथ घर लाई है। हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। ये एतिहासिक मैच है। इस ट्वीट के साथ पीएम मोदी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है।
आज से शुरू होगी मन की बात
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद पीएम मोदी आज फिर से अपने लोकप्रिय रेडियो प्रोग्राम मन की बात का आगाज करने वाले हैं। ये प्रोग्राम आज 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो और डीडी न्यूज पर ऑन एयर किया जाएगा।
राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच की बात करें तो पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट पोस्ट करते हुए लिखा टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने के लिए टीम इंडिया को दिल से मुबारकबाद देती हूं। आपने कई मुश्किलों को पार करके यहां तक पहुंचे हैं। हमें आप पर गर्व है।
खेल मंत्री ने की तारीफ
खेल मंत्री मनसुख मांडिविया ने भी टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के दिल की हर धड़कन इस जीत का जश्न मना रही है। देश को आप पर गर्व है।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, इस जीत के लिए भारतीय टीम को बहुत बहुत बधाई। इस टूर्नामेंट में आपकी परफॉर्मेंस जबरदस्त रही। सूर्या का कैच शानदार था। रोहित ये जीत आपके नेतृत्व में मिली है। राहुल, टीम इंडिया आपके मार्गदर्शन को याद करेगी। पूरी टीम ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup में टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो, मीमसेना भी एक्टिव
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines