'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' का शाकाहारी डिनर, भारतीय परिधानों में नजर आए विदेशी मेहमान, जापान की प्रथम महिला ने पहनी साड़ी

President G20 Dinner Update

President G20 Dinner Update

विज्ञापन

President G20 Dinner Update: जी-20 समिट का आज पहला दिन है। समिट के लिए भारत आए विदेशी मेहमानों के सम्मान में प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू डिनर होस्ट कर रही हैं। मेन्यू में सभी शाकाहारी डिश शामिल की गई हैं। डिनर का मेन्यू भारत की परंपरा और रीति रिवाज को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। शाही डिनर के मेन्यू पर भी प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ है। डिनर का मेन्यू वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर आधारित है। बता दें कि इस डिनर में विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के अलावा भारत के सभी राज्यों के सीएम, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों समेत 170 लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Advertisment

इस डिनर में कश्मीरी कहवा, दार्जिलिंग की चाय, मुंबई पाव, अंजीर-आडू मुरब्बा समेत देश की कई मशहूर डिश को शामिल किया गया है। डिनर के लिए विदेशी मेहमान भारत मंडपम में पहुंच चुके हैं।

भारतीय परिधान पहनकर पहुंचे विदेशी मेहमान

डिनर के लिए विदेशी मेहमानों का भारत मंडपम आना शुरू हो चुका है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी युको किशिदा से लेकर आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा तकए कई शीर्ष विदेशी गणमान्य हस्तियां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 डिनर में पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर पहुंचे। IMF प्रमुख जॉर्जीवा जी-20 डिनर के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में बैंगनी रंग के एथनिक सूट में पहुंचीं, जिसके साथ उन्होंने सुनहरा दुपट्टा पहन रखा था। भारतीय पहनावे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जापानी पीएम फुमियो किशिदा की पत्नी युको किशिदा ने हरे रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, उन्होंने अपने आउटफिट को पिंक ब्लाउज से कंप्लीट किया।

विज्ञापन

रामाफोसा की पत्नी ने पहनी इंडो-वेस्टर्न पोशाक 

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा की पत्नी त्शेपो मोत्सेपे ने इंडो-वेस्टर्न पोशाक पहनी। उन्होंने अपने बालों को जूड़े में बांधा और गजरा लगाया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार काले बंदगला सूट में डिनर के लिए आए। उनकी पत्नी कोबिता जुगनॉथ साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने मोती के हार के साथ साड़ी में जातीय आकर्षण दिखाया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने अपने आधुनिक पहनावे में पारंपरिक परिधान को पहने नजर आई।

विज्ञापन

डिनर के लिए प्रेसिडेंट और पीएम ने किया रिसीव

रात्रिभोज की शुरुआत से पहलेए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों और भारत की जी20 प्रेसीडेंसी थीम श्वसुधैव कुटुंबकम पृष्ठभूमि में बनाए गए मंच पर विश्व नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पहना था। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू वीनेक स्ट्राइप्ड सदरी भी पहनी थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने विषम फ़िरोज़ा बॉर्डर वाली पारंपरिक बेज रंग की साड़ी पहनी थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ