President Droupadi Murmu News: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आने वाली हैं. उनका यह दौरा 19 से 21 मार्च तक होगा. इस दौरान वह अयोध्या, मथुरा और वृंदावन के प्रमुख धार्मिक स्थलों दर्शन करेंगी. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का वृंदावन दौरा 19 मार्च को होगा. वह इससे पहले भी एक बार वृंदावन आ चुकी हैं. बता दें कि, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु अपने कार्यकाल के दौरान दूसरी बार वृंदावन आ रही हैं. वह ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति होंगी. इससे पहले राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए प्रणब मुखर्जी व रामनाथ कोविंद दो बार वृंदावन आए थे.
महामहिम के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज
महामहिम द्रोपदी मुर्मु का तीन दिनों तक दौरे का पूरा प्लान तैयार है. इसी के मुताबिक, उनके स्वागत और सुरक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. वृंदावन में प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है. यहां तक की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को बंदरों से सुरक्षा के लिए खास इंतेजाम किये जा रहे हैं. बता दें कि, वृंदावन में बंदरों से पर्यटकों को खूब परेशानी होती है. बंदर लोगों का चश्मा और पर्स छिनकर भाग जाते हैं. ऐसे में बंदरों से सुरक्षा के लिए गुलेल, लाठी डंडा और लेजर लाइट लेकर 30 सदस्य टीम तैनात की जाएगी.
ये भी पढ़ें – वैष्णो देवी यात्रा पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, नवरात्रि से पहले DIG ने परखा सुरक्षा जायजा
पहले कब किया था वृंदावन का दौरा?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन के दौरे पर आ रही हैं. इससे पहले वह 25 सितंबर 2026 को वृंदावन का दौरा कर चुकी हैं. अब 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह वृंदावन का दूसरा दौरा होगा. खबरों के मुताबिक, वह वृंदावन के प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर पहुंचेंगी और वृंदावन के प्रमुख संत प्रेमानंदजी महाराज से मिलेंगी. इस प्रकार से उनका यह दौरा रहने वाला है.
दो-दो बार दौरा कर चुके हैं प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद
प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद दोनों ही अपने कार्यकाल के दौरान दो-दो बार दौरा कर चुके हैं. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 16 नवंबर 2014 को चंद्रोदय मंदिर के भूमि पूजन के लिए और 18 नवंबर 2015 को चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमनोत्सव में शामिल होने के लिए दो बार वृंदावन पहुंचे थे. इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने कार्यकाल में पहला दौरा 28 नवंबर 2019 और दूसरा दौरा 27 जून 2022 को किया था. इनसे पहले राष्ट्रपति पद पर रहे ज्ञानी जैल सिंह, डॉ. राजेंद्रप्रसाद, आर वेंकटरामन, डॉ. शंकरदयाल शर्मा और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन वृंदावन आ चुके हैं.
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', एयर फेयर में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक; तुरंत सुनवाई नहीं
14 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
24 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
43 mins agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
51 mins agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines