'सेहत के लिए हानिकारक चीजों का प्रचार ना करें…' राष्ट्रपति मुर्मू ने स्टार्स से कहा 

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिनेमा से जुड़े सितारों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने स्टार्स से बात कही कि वो किसी भी ऐसी चीज का प्रमोशन न करें, जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो क्योंकि फिर युवा इस ट्रेंड को फॉलो करते हैं. 

president droupadi murmu appealed to film stars

राष्ट्रपति ने क्यों कही ये बात? Image Credit- ANI

एक वक्त ऐसा भी रहा है जब सिनेमा समाज का आईना हुआ करता था. इसमें दिखने वाली हर चीज एक बड़े समुदाय को इफेक्ट करती थी और आज भी लगभग ऐसा ही है. सिनेमा बड़े स्तर पर लोगों के दिमाग और रहन-सहन को इफेक्ट करता है. ऐसे में सिनेमा पर दिखने वाले फिल्मी सितारों के बोलने, पहनने और किसी प्रोडक्ट को प्रमोट करने का असर उनके फैंस पर भी पड़ता है, खासकर बच्चों और युवाओं पर. इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म कलाकारों से एक खास अपील की है. 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने सितारों से अपील की और कहा कि लोकप्रिय फिल्म कलाकारों में देशवासियों, खासकर युवाओं को इफेक्ट करने की बड़ी ताकत होती है. उन्होंने कलाकारों से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक चीजों के इस्तेमाल को कम करने की बात पर जोर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने क्यों कही ये बात?

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कलाकारों की ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि जब सफल फिल्म कलाकार एक हेल्दी लाइफस्टाइल के फायदों के बारे में बताते हैं तो करोड़ों बच्चे और युवा इसे फॉलो करते हैं. ऐसे में अगर वो हानिकारक चीजों के इस्तेमाल पर जोर देंगे तो उनके फैंस या यंग लोग उन्हें फॉलो करेंगे. इसलिए एक स्टार्स के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई होती है. किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन करने से पहले उसके नुकसान के बारे में समझ लेना जरूरी है. 

स्टार्स से रोशनी फैलाने की कही बात 

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपनी अपील को एक खास संदेश के साथ खत्म किया. उन्होंने कहा कि एक सच्चा स्टार वही है जो रोशनी फैलाता है, अंधेरा नहीं यानी उन्हें स्टार्स से कहा कि वो सिर्फ हेल्दी चीजों का प्रचार करें और हानिकारक चीजों से लोगों को बचाने की कोशिश करें. उनके इस बयान का केंद्र फिल्म कलाकारों की लोकप्रियता और उससे जुड़ी जिम्मेदारी थी. उन्होंने कलाकारों से हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने की बात कही है. 

विज्ञापन

फिल्म जूरी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात

नेशनल अवॉर्ड्स में राष्ट्रपति ने कहा कि जूरी पैनल में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी की इच्छा भी जाहिर की. उनका कहना था कि किसी भी क्षेत्र में महिलाओं का नजरिया भी शामिल करने करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज सम्मानित होने वाले कलाकारों में ज्यादातर महिलाएं हैं. इसलिए फैसले लेने वाली जूरी में भी महिलाओं को शामिल किया जाना चाहिए. 

क्रिएटिव इकॉनमी पर रखी अपनी बात 

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए क्रिएटिव इकॉनमी को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर काम करने वाले लोगों के बार ऊंचे पायदान पर बैठे लोगों को ध्यान रखना होगा. उनकी यह जिम्मेदारी है कि वे मजदूरों, छोटे कलाकारों और संघर्ष कर रहे लोगों का ध्यान रखें और उनके लिए अच्छे इमोशन रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ