---विज्ञापन---

देश angle-right

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान बड़ी घटना, केरल में धंसा हेलिपैड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल दौरे पर हैं। बुधवार को केरल में लैंडिंग के दौरान हेलीपैड धंस गया। इसमें उनका हेलीकॉप्टर भी फंस गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति द्रौपदी 22 अक्टूबर को केरल दौरे पर हैं। 4 दिन वह केरल में रहेंगी। बुधवार को राष्ट्रपति को सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में दर्शन और आरती के लिए पत्तनामथिट्टा में जाना था। इसके लिए राष्ट्रपति पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम के हेलीपैड पर राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर को लैंड करना था, लेकिन इस दौरान बड़ी घटना हो गई। लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का एक हिस्सा धंस गया। राष्ट्रपति भारतीय एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर में सवार थीं।

हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। घटना से राष्ट्रपति की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद मौके पर तुरंत पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने धंसे हुए स्थान से हेलिकॉप्टर को बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें भारी मात्रा में पुलिस बल हेलीकॉप्टर को धक्का मारते हुए दिख रहे हैं।

---विज्ञापन---

केरल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबरीमला मंदिर जाने के बाद राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करने की योजना है। इसके बाद राष्ट्रपति वर्कला में शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का भी उद्घाटन करेंगी। वहीं राष्ट्रपति कोट्टायम जिले के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने की योजना है। 24 अक्टूबर को एर्णाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें: ‘संविधान में कोई ‘सुप्रीम’ नहीं’, राष्ट्रपति-राज्यपाल के लिए समयसीमा निर्धारण मुद्दे पर केंद्र का जवाब

---विज्ञापन---

केरल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कल रात में ही हेलीपैड बनकर तैयार हुआ था। केरल में इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। इस वजह से उसमें नमी रह गई। पहले राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पंबा में होनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते लैंडिंग प्रमदम में कराई गई।

First published on: Oct 22, 2025 10:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola