तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने सोमवार को चेन्नई पहुंचकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की. हाल ही में समाप्त विधानसभा चुनावों में अभूतपूर्व जीत हासिल करने वाले अभिनेता से राजनेता बने विजय ने शपथ ग्रहण के ठीक एक दिन बाद डीएमके प्रमुख के अलवरपेट निवास का दौरा किया. इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में चर्चा पैदा कर दी, खासकर तब जब बहुमत सिद्ध करने वाले फ्लोर टेस्ट की तारीख नजदीक आ रही है.
यह भी पढ़ें: कुमार विश्वास का आलीशान बंगला देखकर रह जाएंगे हैरान! प्राइवेट सलून, रॉयल इंटीरियर और 60 फीट की पेंटिंग ने जीता दिल
काले सूट में स्टालिन से मिले विजय
विजय काले सूट में स्टालिन के निवास पर पहुंचे. सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि विजय ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, तो स्टालिन ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया और गर्मजोशी से गले लगाया. दोनों ने एक-दूसरे को सिल्क शॉल और फूलों का गुलदस्ता पकड़ाकर अभिवादन किया. स्टालिन के पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने भी विजय का स्वागत किया. यह भेंट ‘कॉर्टेसी कॉल’ के रूप में रजिस्टर हुई, जिसमें स्टालिन ने विजय को न केवल बधाई दी, बल्कि कुछ महत्वपूर्ण सलाह भी साझा की.
यह भी पढ़ें: भारतीय सेना में कैसे होती है पुजारियों की भर्ती, क्या है प्रक्रिया और कितनी मिलती है सैलरी?
स्टालिन ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
डीएमके प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राजनीतिक शिष्टाचार के तहत मुझसे भेंट की. मैंने उन्हें हार्दिक बधाई दी और अपनी सलाह भी साजा किए.’ विजय और स्टालिन की ये मुलाकात इस वजह से चर्चा का केंद्र बनी हुई है, क्योंकि विजय ने शपथ लेते ही डीएमके सरकार पर तीखा हमला किया था. उन्होंने राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ डालने का आरोप लगाया और ‘एकाधिक शक्ति केंद्रों’ की उपस्थिति पर चुटकी ली. विजय ने स्पष्ट कहा कि उनकी टीवीके सरकार में वे ही एकमात्र शक्ति केंद्र होंगे.
संबंधित खबरें
'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
13 mins agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
59 mins agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
2 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
3 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
3 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
3 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
4 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
4 hrs agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
4 hrs agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines