कुमार विश्वास का आलीशान बंगला देखकर रह जाएंगे हैरान! प्राइवेट सलून, रॉयल इंटीरियर और 60 फीट की पेंटिंग ने जीता दिल

मशहूर कवि कुमार विश्वास का नोएडा में मौजूद आलीशान बंगला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. पांच मंजिला इस घर में प्राइवेट सलून, स्टीम स्पा, बड़ी लाइब्रेरी, रॉयल इंटीरियर और 60 फीट लंबी पेंटिंग जैसी कई खास चीजें मौजूद हैं. हाल ही में वायरल हुए हाउस टूर वीडियो में उनके घर की खूबसूरती और आर्ट लव देखने को मिला.

Kumar Vishwas Home
1 / 7
Credit: News24

विज्ञापन

महल जैसा दिखता है घर का एंट्रेंस

महल जैसा दिखता है घर का एंट्रेंस2 / 7

कुमार विश्वास के घर का मेन एंट्रेंस किसी शाही महल जैसा नजर आता है. एंट्री गेट पर दो हाथी बने हैं और बाहर खूबसूरत गार्डन एरिया भी मौजूद है. बड़े लकड़ी के दरवाजे और रॉयल डिजाइन घर को बेहद खास लुक दे रहे हैं.

विज्ञापन

बंगले में मौजूद हैं शानदार सीढ़ियां और लिफ्ट

बंगले में मौजूद हैं शानदार सीढ़ियां और लिफ्ट3 / 7

इस बंगले में पांच मंजिलें हैं, जिन्हें जोड़ने के लिए बड़ी गोलाकार सीढ़ियां और प्राइवेट लिफ्ट लगाई गई हैं. घर के अंदर सफेद मार्बल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पूरा स्पेस बेहद सुंदर नजर आता है.

60 फीट लंबी पेंटिंग है सबसे बड़ी खासियत

60 फीट लंबी पेंटिंग है सबसे बड़ी खासियत4 / 7

घर के अंदर छत से लेकर बेसमेंट तक करीब 60 फीट लंबी पेंटिंग बनाई गई है, जो बसंत ऋतु पर बेस्ड है. ये विशाल पेंटिंग पूरे बंगले का सबसे आकर्षक हिस्सा मानी जा रही है. सोशल मीडिया पर लोग इस पेंटिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

लिविंग एरिया में रॉयल इंटीरियर

लिविंग एरिया में रॉयल इंटीरियर5 / 7

कुमार विश्वास के घर का लिविंग एरिया बेहद शानदार और रॉयल डिजाइन से सजाया गया है. यहां बड़े झूमर, खूबसूरत सोफे, फूलों की डिजाइन वाली दीवारें और भगवान राम-हनुमान की कलाकृतियां लगी हुई हैं. घर में नेचुरल लाइट के लिए बड़े-बड़े शीशों का इस्तेमाल किया गया है.

घर में बना है प्राइवेट स्पा और सलून

घर में बना है प्राइवेट स्पा और सलून6 / 7

इस लग्जरी बंगले में एक प्राइवेट स्पा और सलून भी मौजूद है. यहां स्टीम रूम जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जहां कवि अक्सर समय बिताते हैं. ये हिस्सा घर की लग्जरी लाइफस्टाइल को और खास बनाता है.

विज्ञापन

लाइब्रेरी और म्यूजिक रूम

लाइब्रेरी और म्यूजिक रूम7 / 7

कुमार विश्वास ने अपने घर में बड़ी लाइब्रेरी बनाई है, जहां किताबों का अच्छा कलेक्शन रखा गया है. इसके अलावा घर के कई हिस्सों में हार्मोनियम और बाकी musical instruments भी दिखाई देते हैं, जो उनके साहित्य और म्यूजिक लव का प्रमाण है. हाउस टूर के दौरान कुमार विश्वास ने बताया कि उन्होंने Ramayana: Part 1 के गीत अपने इसी खास वर्कस्पेस में लिखे थे. (All Photos Credit: Curly Tales)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन