सस्ती हुई शराब..., सरकार ने आबकारी नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानें पहले के मुकाबले बोतल पर कितने रुपये हुए कम?

सरकार ने प्रीमियम ब्रांड की शराब की कीमतों में करीब 15% से लेकर 25% तक की कमी की है। इसके लिए राज्य के आबकारी शुल्क और नियम 2024 में संशोधन किया गया है।

liquor

liquor

विज्ञापन

Karnataka Govt Slashes liquor price: शराब की कीमतों में बड़ी कटौती हुई है, अब 551 से 650 रुपये में आने वाली शराब की बोतल लगभग 523 रुपये में मिलेगी। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने हाल ही में शराब की कीमतों में संशोधन किया था। सरकार के अनुसार आबकारी नीति के तहत राज्य में स्थानीय खरीद को बढ़ावा देने और वित्तिय घाटे को कम करने के लिए कीमतें कम की गई थीं। ये नई कीमतें बीते 1 जुलाई से ही लागू होनी थीं। लेकिन संशोधन प्रक्रिया में देरी के कारण इन्हें आज से राज्यभर में लागू किया गया है।

क्यों सस्ती की गई शराब, सरकार ने बताया ये कारण 

जानकारी के अनुसार कर्नाटक सरकार ने प्रीमियम शराब के प्राइस स्लैब में कटौती की घोषणा की है। ये गिरावट आज से ही लागू होगी, इससे पहले सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि रेट कम करने का उद्देश्य हाई क्वालिटी ब्रांड की शराब को अधिक किफायती बनाना और पड़ोसी राज्यों की तुलना में शराब की अधिक कीमतों के कारण राज्य को होने वाले राजस्व घाटे को कम करना है।

विज्ञापन

कई बड़े ब्रांड की व्हिस्की पर बढ़े थे दाम

बता दें कुछ महीने पहले राज्य में कई बड़े ब्रांड की व्हिस्की, रम और जिन की कीमतों में वृद्धि हुई। बताया जा रहा है कि इस वजह से लोग आसपास सटे अन्य राज्यों से शराब खरीदकर लाने लगे थे। जिससे कर्नाटक सरकार को राजस्व में नुकसान हो रहा था। बता दें नए स्लैब के लागू होने से 20000 से ऊपर वाली शराब की बोतल पर करीब 3000 रुपये तक कम हो जाएंगे।

शराब के दामों परप आएगी 25% तक की कमी 

कर्नाटक सरकार ने प्रीमियम ब्रांड की शराब की कीमतों में करीब 15% से लेकर 25% तक की कमी की है। सरकार ने राज्य के आबकारी शुल्क और नियम 2024 में संशोधन किया है। बता दें जून में ये संशोधन किया गया था, जिसके बाद जुलाई के अंत में इसकी घोषणा की गई थी। अब सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 27 अगस्त से आधिकारिक तौर पर इसे लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ