हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शर्मनाक! गर्भवती को छुट्टी नहीं दी, बच्चे की गर्भ में मौत; जानें कब-कहां और कैसे हुआ घटनाक्रम?

Pregnant Government Employee Loses Baby: बॉस के कारण एक गर्भवती महिला ने अपना बच्चा खो दिया। सहयोग नहीं मिलने से वह अस्पताल नहीं पहुंच पाई। बॉस ने उसे छुट्टी देने से भी इनकार कर दिया था। घटनाक्रम के चलते वह सदमे में है।

विज्ञापन
Pregnant Woman

Pregnant Employee Loses Baby Due to Boss: इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक घटनाक्रम हुआ है। गर्भवती महिला को ऑफिस में लेबर पेन उठा, लेकिन बॉस ने उसे छुट्टी देने से इनकार कर दिया और वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई। उसने गर्भ में ही अपना बच्चा खो दिया। मामला ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले का है। गत 25 अक्टूबर की घटना है, लेकिन पीड़िता ने अब मीडिया कर्मियों को अपनी आपबीती सुनाई और बॉस पर आरोप लगाए। पीड़िता का नाम वर्षा प्रियदर्शनी है। वर्षा में बॉस की हरकत की लिखित शिकायत देकर इंसाफ का गुहार लगाई है। महिला ने मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें:Indian Army का जाबांज ‘फैंटम’ शहीद, सीने पर खाई आतंकियों की गोली, जानें कब जॉइन की थी सेना?

उप-मुख्यमंत्री ने तलब की जांच रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्षा ने जिला कलेक्टर से शिकायत करके CDPO स्नेहलता साहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वर्षा ने मानसिक उत्पीड़न और कर्मचारियों के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने भी घटनाक्रम पर दुख जताया और केंद्रपाड़ा कलेक्टर से जांच रिपोर्ट मांगी। ADM नीलू मोहपात्रा ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी (DSWO) को मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। केंद्रपाड़ा की DSWO मनोरमा स्वैन ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘एक पैसेंजर जिंदा नहीं बचेगा अगर…’; Akasa एयरलाइंस की फ्लाइट में हड़कंप, श्रीनगर जा रहा था विमान

सहयोग नहीं मिलने से खो दिया बच्चा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्षा डेराबिश ब्लॉक में महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत है। वह 7 महीने की गर्भवती थी। गत 25 अक्टूबर को अचानक ऑफिस में उसे दर्द उठने लगा। सहकर्मियों ने CDPO स्नेहलता साहू को मामले की जानकारी दी और वर्षा को अस्पताल पहुंचाने का अनुरोध किया, लेकिन CDPO ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। न ही वर्षा का अस्पताल पहुंचाने में रुचि दिखाई। उसने वर्षा को छुट्टी भी नहीं दी। इस कारण वर्षा को अस्पताल पहुंचने में देर हो गई और उसने गर्भ में ही अपने बच्चे को खो दिया। इस घटनाक्रम वर्षा और उसके परिवार को गहरा सदमा लगा है। ऑफिस कर्मियों ने भी स्नेहलता के दुर्व्यवहार पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘लॉरेंस बिश्नोई हमें मार देगा…’; अभिनव अरोड़ा को मिली धमकी, मां का दावा- परिवार की जान को खतरा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola