हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maha Kumbh Stampedes: भगदड़ में घबराए बिना कैसे करें अपना बचाव? नोट कर लें 4 सेफ्टी पॉइंट

Maha Kumbh Stampedes: महाकुंभ में भगदड़ जैसा हादसा कहीं भी हो सकता है। अगर आप भी किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर जा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में खुद को बचाने के लिए कुछ सेफ्टी टिप्स जरूर पता होने चाहिए।

विज्ञापन

Maha Kumbh Stampedes: प्रयागराज में लगे महाकुंभ में पवित्र स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं की खुशी उस वक्त गम में बदल गई, जब अचानक से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर है। आमतौर पर बहुत जगह पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं, जहां पर भारी भीड़ होती है। जिनमें कई बार भगदड़ की स्थिति बन जाती है। अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के चक्कर में कई लोग घबरा जाते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में घबराए बिना अपनी जान बचा सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ सेफ्टी टिप्स के बारे में पता होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh में भगदड़ के बाद कैसे हैं हालात? देखें ताजा वीडियो और तस्वीरें

सेफ जगह देखते चलें

भगदड़ के माहौल में एक ऐसी जगह की तलाश करनी चाहिए, जहां पर आप खुद बचा सकते हैं। चलते समय अपने हाथों को छाती पर रखकर चलें। जैसे ही कोई दीवार, पोल या फिर कोई कोना दिखें, उसके सहारे टिककर खड़े होने की कोशिश करें। इससे आप भीड़ से बाहर निकल सकते हैं। सबसे जरूरी अगर कोई बच्चा आपके साथ है तो कभी भी उसको पैदल न चलाएं।

विज्ञापन

उस हिस्से को बचाएं जो सेंसिटिव हो

भगदड़ के दौरान कोशिश करें कि आप जमीन पर गिरे नहीं। अगर फिर भी गिर जाते हैं तो सबसे पहले शरीर के उस हिस्से का बचाव करने की कोशिश करें जो कमजोर और सेंसिटिव हो। इस दौरान सिर को अपने हाथों से छुपा लें। बच्चा साथ हो तो उसे अपने शरीर से ढक लें। इसके अलावा, अगर पेट के बल गिरने के बाद उठ नहीं पा रहे हैं, तो पीठ के बल होने की कोशिश करें।

खुद को रखें शांत

भगदड़ की स्थिति में अक्सर लोग घबरा जाते हैं, जिसकी वजह से उनको समझ नहीं आता है कि आगे क्या करना है। ऐसी स्थिति में जितना हो सके खुद को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा नहीं किया तो आप भीड़ से निकलने का रास्ता नहीं देख पाएंगे।

विज्ञापन

अपोजिट साइड कभी न भागें

अगर भगदड़ मचती है तो कभी भी भीड़ के अपोजिट साइड भागने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। जितना हो सके भीड़ की दिशा में ही चलें। इस दौरान आपके पैर जमीन पर कसकर रखें होने चाहिए। गिरने की संभावना को कम करे के लिए पैरों को सटाकर रखने के बजाय थोड़ा सा खोलकर खड़े होना चाहिए। इससे आपकी जमीन पर आपकी ग्रिप मजबूत होती है और आप खुद को गिरने से रोकने में सक्षम होते हैं।

ये भी पढ़ें: Mahakumbh में रातों रात फेमस हुए ये 7 चेहरे, किसी की सुंदर आंखें किसी ने छोड़ी नौकरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola