धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी देश के अमीर नेताओं में से एक हैं. कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से साल 2004 में चुनाव जीतने के बाद से अब तक वे लगातार जीत रहे हैं. 2019 से 2024 के बीच प्रधानमंत्री मोदी के 2 कार्यकाल में वे केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं. वहीं अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो प्रह्लाद जोशी करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. उनके पास आलीशान कोठी, जमीनें, सोने-चांदी के गहने हैं. उन्होंने शेयर मार्केट में भी तगड़ा निवेश किया हुआ है.
21 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक जोशी परिवार
साल 2024 के चुनावी हलफनामे में प्रह्लाद जोशी ने अपनी नेटवर्थ और प्रॉपर्टी का लेखा-जोखा दिया था. चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रह्लाद जोशी 21.09 करोड़ के मालिक हैं. इसमें 8.97 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें से प्रह्लाद जोशी के पास 2.72 करोड़, पत्नी ज्योति जोशी के पास 5.93 करोड़ और बेटी आनन्या वी जोशी के पास 32 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी है. इसमें कैश, बैंक डिपॉजिट, FD, म्यूचुअल फंड, शेयर मार्केट इनवेस्टमेंट, इंश्योरेंस पॉलिसी, PPF अकाउंट, सोने-चांदी के गहने शामिल हैं. करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद प्रह्लाद जोशी पर 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज भी है.
शेयर मार्केट में करोड़ों का तगड़ा इनवेस्टमेंट
चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रह्लाद जोशी और उनकी पत्नी के बैंक खातों में 92 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं. पति-पत्नी ने शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में करीब 1.62 करोड़ रुपये से ज्यादा इनवेस्ट किए हुए हैं. Inno Nu Chem Pvt Ltd, Miraculam Motors Private Limited, Able Design Eng. Service Pvt ltd में दोनों पति-पत्नी के शेयर हैं. SBI Mutual Fund, SBI Blue Chip Fund, Midcap Fund में भी प्रह्लाद जोशी और उनकी पत्नी ने लाखों रुपये इन्वेस्ट किए हुए हैं. प्रह्लाद के PPF अकाउंट में 10 लाख रुपये हैं, जबकि 21 लाख रुपये की LIC पॉलिसी भी उन्होंने ली हुई है.
सोने-चांदी के गहने, करोड़ों की अचल संपत्ति
चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रह्लाद जोशी के पास 180 ग्राम सोने की चेन और रिंग है. पत्नी के पास 500 ग्राम सोने के गहने और 2 किलो चांदी है. प्रह्लाद की बेटी के पास 250 ग्राम सोने के गहने हैं. हैरानी की बात है कि करोड़ों होने के बावजूद भी उनके या उनकी पत्नी के नाम पर कोई कार या अन्य वाहन नहीं. प्रह्लाद जोशी के पास अपने परिवार समेत 12 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है. इनमें हुबली-बेंगलुरु में आलीशान घर, धारवाड़ में कृषि भूमि और कर्नाटक में गैर-कृषि भूमि शामिल है.
करोड़ों का घर-जमीनें और एग्रीकल्चरल लैंड
चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रह्लाद जोशी की पत्नी के नाम पर कर्नाटक के धारवाड़ में 86.39 लाख रुपये से ज्यादा की कृषि खेती है. प्रह्लाद जोशी के नाम पर कर्नाटक के हुबली में केशवपुर और बेंगलुरु में 5.25 करोड़ रुपये से ज्यादा वैल्यू की नॉन-एग्रीकल्चर जमी है. प्रह्लाद जोशी के पास मयूरी एस्टेट हुबली और बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में घर-अपार्टमेंट है, जिनकी कीमत 5.99 करोड़ रुपये से ज्यादा है. कुल मिलाकर प्रह्लाद जोशी, उनकी पत्नी और बेटी करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक हैं.
संबंधित खबरें
'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
21 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
40 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
59 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
10 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines