---विज्ञापन---

देश angle-right

कितने पढ़े-लिखे हैं प्रह्लाद जोशी? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानें कहां से और किन विषयों में किए कोर्स

प्रह्लाद जोशी भी धर्मेंद्र प्रधान की तरह ही अनुभवी नेता हैं और केंद्रीय कार्यप्रणाली का अच्छा अनुभव रखते हैं, लेकिन अबतक उपभोक्ता मामलों का कामकाज संभाल रहे प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय भी संभालना है तो पढ़ाई-लिखाई को लेकर फैसले लेने वाले मंत्री की पढ़ाई-लिखाई की चर्चा भी खूब हो रही है.

---विज्ञापन---

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं और कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा से सांसद हैं. साल 2004 से वे सांसद हैं और मोदी सरकार में उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं, लेकिन अब वे शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे. प्रह्लाद जोशी कॉलेज खत्म करते ही राजनीति में आ गए थे और तब से अब तक वे कई बार सांसद रह चुके हैं. केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं, इसलिए केंद्रीय कामकाज का अनुभव रखते हैं.

कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रह्लाद जोशी, शिक्षा मंत्री पद की ज़िम्मेदारी मिलते ही क्या बोले?

---विज्ञापन---

कर्नाटक से स्कूलिंग और हायर एजुकेशन

क्योंकि प्रह्लाद जोशी अब उपभोक्ता मामले सुलझाने के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय के फैसले भी लेंगे तो उनकी शैक्षिणक योग्यता तो लेकर भी युवाओं में खूब चर्चा हो रही है. इसलिए बता दें कि प्रह्लाद जोशी जवानी के दिनों में ही राजनीति से जुड़ गए थे. उन्होंने कर्नाटक में हुबली स्थित रेलवे स्कूल और न्यू इंग्लिश स्कूल से स्कूलिंग की. कर्नाटक यूनिवर्सिटी के श्री कदासिद्धेश्वर आर्ट्स कॉलेज से कला (BA) में ग्रेजुएशन की. छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जड़े.

1995 में BJP से जुड़कर राजनीति में आए

ग्रेजुएशन पूरी होते ही वे राजनीति में पूरी तरह एक्टिव में हो गए. वर्ष 1992 से 1994 के बीच वे राजनीतिक गलियारों में काफी सुर्खियों में रहें, क्योंकि उन्होंने हुबली के ईदगाह मैदान में तिरंगा फहराने का आंदोलन छेड़ा था. ‘कश्मीर बचाओ आंदोलन’ का नेतृत्व भी प्रह्लाद जोशी कर चुके हैं. 1995 में BJP से जुड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले प्रह्लाद 1995 से 1998 तक कर्नाटक के धारवाड़ में ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष रहे.

---विज्ञापन---

PM मोदी के दूसरे-तीसरे कार्यकाल में मंत्री

प्रह्लाद 1998 से 2003 तक धारवाड़ भाजपा के जिला महासचिव रहे. प्रह्लाद जोशी ने 2004 से कर्नाटक की धारवाड़ सीट से चुनाव जीता और लोकसभा पहुंचे. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बीएस पाटिल को हराया था. साल 2014 से 2016 तक वे कर्नाटक BJP के प्रदेश अध्यक्ष रहे. वहीं अब मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में 30 मई 2019 को उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. उन्हें संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

CBSE, NCERT, NEET… प्रह्लाद जोशी के सामने जानें क्या हैं चुनौतियां, पेपर लीक रोकने के लिए क्या है प्लान?

---विज्ञापन---

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मंत्री हैं. साथ ही नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालते हैं और अब उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें मिल गया है. 

First published on: Jul 26, 2026 07:49 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola