India Post: लॉजिस्टिक दिक्कतों और एयर मेल ऑपरेशन में रुकावट के चलते अमेरिका के साथ आंशिक रूप से बंद डाक सेवाओं को 15 अक्टूबर यानी कल से सभी डाक सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी जाएंगी. भारतीय पोस्ट की तरफ से ऐलान किया गया है कि इन सेवाओं में में लेटर मेल, पार्सल और एक्सप्रेस कंसाइनमेंट सर्विस शामिल हैं. अब लॉजिस्टिक और एयर मेल ऑपरेशन की स्थिति सामान्य होने के बाद इंडिया पोस्ट ने उन्हें फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. इन सेवाओं के शुरू होने के बाद ग्राहक अमेरिका के लिए पत्र, दस्तावेज और पार्सल पहले की तरह भेज सकेंगे.
15 अक्टूबर से शुरू होंगी सेवाएं
भारतीय पोस्ट की तरफ से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इंडिया पोस्ट 15 अक्तूबर यानी कल से अमेरिका के लिए सभी श्रेणियों की डाक सेवाएं फिर से शुरू की जाएगी. इसके अलावा बयान में कहा गया है कि 15 अक्तूबर 2025 से अमेरिका के लिए पत्र, दस्तावेज, पार्सल और अन्य सभी प्रकार की डाक सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी. हाल ही में कुछ कारणों से अमेरिका के साथ इन सेवाओं में अस्थायी बाधा आई थी, जिसे अब पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- ट्रंप के टैरिफ के बीच भारत का बड़ा फैसला, अमेरिका के लिए डाक सेवाएं कीं सस्पेंड
नियमों पर स्पष्टता के अभाव में निलंबित हुई थी सेवाएं
बीती 31 अगस्त को एक बयान में कहा गया था कि अमेरिका सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी नए नियमों पर स्पष्टता के अभाव में भारतीय डाक ने अमेरिका जाने वाले सभी प्रकार के मेल और डाक सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था. जिसके बाद अब फिर से 15 अक्टूबर को इन सेवाओं को शुरू किया जाएगा. जिसके बाद अब अमेरिका के सीमा शुल्क और सुरक्षा विभाग के नए नियमों के अनुसार भारत से भेजे गए डाक पार्सल पर अब घोषित मूल्य का 50% सीमा शुल्क देना पड़ सकता है. यह शुल्क सभी प्रकार की डाक सेवाओं पर लागू होगा.
यह भी पढ़ें- Instagram पर ढूंढ सकेंगे दोस्तों की लोकेशन, ऐप ने भारत में रोल आउट किया नया मैप फीचर
संबंधित खबरें
चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
50 mins agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
2 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines