---विज्ञापन---

देश angle-right

ट्रंप के टैरिफ के बीच भारत का बड़ा फैसला, अमेरिका के लिए डाक सेवाएं कीं सस्पेंड

भारत ने 25 अगस्त से अमेरिका के लिए डाक सेवाएं निलंबित कर दी हैं। ऐसा अमेरिकी सीमा शुल्क नियमों में बदलावों का हवाला देते हुए किया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

ट्रंप के टैरिफ के बीच भारत ने बड़ा फैसला लिया है। भारत ने 25 अगस्त से अमेरिका के लिए डाक सेवाएं निलंबित कर दी हैं। डाक विभाग ने शनिवार को 25 अगस्त से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की। ऐसा अमेरिकी सीमा शुल्क नियमों में बदलावों का हवाला देते हुए किया गया है, जो इस महीने के अंत में लागू होंगे।

डाक सेवा पर लगता है टैरिफ

डाक विभाग ने कहा कि 29 अगस्त से अमेरिका जाने वाली सभी इंटरनेशनल डाक वस्तुएं, चाहे उनका मूल्य कुछ भी हो, देश-विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम (IEEPA) टैरिफ ढांचे के अनुसार सीमा शुल्क के शामिल होंगी। हालांकि इसमें 100 अमेरिकी डॉलर के मूल्य तक के गिफ्ट आयटम टैरिफ से मुक्त रहेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘चीन पर क्यों नहीं लगाया टैरिफ?’, ट्रंप के रवैये पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उठाया सवाल

---विज्ञापन---

डाक सेवा पर लगता है टैरिफ

डाक विभाग ने कहा कि 29 अगस्त से अमेरिका जाने वाली सभी इंटरनेशनल डाक वस्तुएं, चाहे उनका मूल्य कुछ भी हो, देश-विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम (IEEPA) टैरिफ ढांचे के अनुसार सीमा शुल्क के शामिल होंगी। वहीं 100 अमेरिकी डॉलर के मूल्य तक के गिफ्ट आयटम टैरिफ से मुक्त रहेंगे।

ये आयटम भेजे जा सकेंगे

संचार मंत्रालय ने बताया कि 25 अगस्त से अमेरिका जाने वाली सभी प्रकार की डाक वस्तुओं की बुकिंग अस्थायी रूप से निलंबित रहेगी। इसके अलावा उन पत्रों या दस्तावेजों और उपहार वस्तुओं के जिनका मूल्य 100 अमेरिकी डॉलर तक है, अमेरिका भेजा जा सकेगा। हालांकि इसके लिए सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) और संयुक्त राज्य डाक सेवा (यूएसपीएस) से एनओसी मिलना जरुरी है।

---विज्ञापन---

टैरिफ के बोझ में लिया फैसला

अमेरिका के लिए डाक सेवा बंद करने का फैसला 50 प्रतिशत टैरिफ के लिए गया है। अमेरिकी प्रशासन ने 30 जुलाई को भारत पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। पहले 25 प्रतिशत का टैरिफ, फिर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया। टैरिफ का बोझ बढ़ने से डाक सेवा बंद करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ का विरोध करने वाले पूर्व NSA के घर FBI का छापा, भारत पर सख्त रुख की आलोचना से चर्चा में जॉन बोल्टन

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2025 04:20 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola