हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए जारी किया अलर्ट

Cyclonic storm: बंगाल की खाड़ी में बना एक ऐसे ही वेदर सिस्टम ने चक्रवात का रूप अख्तियार कर लिया था, जो आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से गुजरा था. उस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश हुई थी.

विज्ञापन
मौसम विभाग के अलर्ट को हल्के में नहीं लिया जा सकता. Photo: X ( @airnewsalerts )

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के मिडिल-इस्टर्न और उससे सटे साउथ-इस्टर्न हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. चक्रवात का असर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और ओडिशा के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है, जिसकी वजह से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने 27 से 29 अक्टूबर के बीच दोनों राज्यों के लिए बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.

26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है सिस्टम

IMD के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र 24 अक्टूबर को डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके बाद 25 अक्टूबर को इसके गहरे दबाव वाले क्षेत्र यानी डीप डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है. अनुमान है कि 26 अक्टूबर की सुबह तक यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके बाद यह वेदर सिस्टम आगे बढ़ते हुए उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के आसपास के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ सकती है. इसके चलते तटीय इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें: Cyclone Arnab: चक्रवात का कैसे पड़ा नाम ‘अर्नब’, क्या मचाने वाला है कोहराम? अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

आने वाले तूफान का नाम होगा ‘अर्नब’

आपको बता दें कि अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित होती है तो इस चक्रवाती तूफान का नाम ‘अर्नब’ रखा जाएगा; यह नाम बांग्लादेश ने क्षेत्रीय चक्रवात के नामों की लिस्ट के लिए दिया है. बंगाली भाषा में ‘अर्नब’ का मतलब समुद्र होता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर हिंद महासागर में बनने वाले चक्रवातों के नाम विश्व मौसम विज्ञान संगठन और संबंधित क्षेत्रीय व्यवस्था के तहत तय किए जाते हैं.

पहले भी आया था चक्रवात

पिछले महीने भी बंगाल की खाड़ी में बना एक ऐसे ही वेदर सिस्टम ने चक्रवात का रूप अख्तियार कर लिया था, जो आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से गुजरा था. उस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश हुई थी. ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola