हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पुंछ आतंकी हमलाः भारतीय सेना ने 2 आतंकियों के स्केच जारी कर घोषित किया 20 लाख इनाम

Poonch Terrorist Attack:  पुंछ में सेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। इस बीच सेना ने 2 पाकिस्तानी आतंकियों के स्कैच जारी कर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन
सेना ने जारी किए स्कैच

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों पर सुरक्षाबलों ने 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इस बीच भारतीय सेना हमलावर आतंकियों की तलाश में लगातार क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। खुफिया एजेंसियों की मानें तो पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान में बैठे आतंकी अबू हमजा के नेतृत्व वाले ग्रुप ने किया था। अधिकारियों की मानें आतंकियों ने यह हमला एके असाॅल्ट राइफलों और अमेरिका में बनी एम4 कार्बाइन और स्टील की गोलियों से किया था। बता दें कि पुंछ के सुरनकोट में शनिवार शाम घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाकर हमला किया था। इस हमले में 1 जवान शहीद हो गया था वहीं 4 अन्य जवान घायल हो गए थे।

मतदान से पहले भय का माहौल बनाना चाहते हैं आतंकी

काफिले में कुल दो वाहन थे जिसमें एक सेना का वाहन था और दूसरा भारतीय वायुसेना का था। इसमें में आतंकियों ने वायुसेना के वाहन को निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं थीं। बता दें कि पुंछ क्षेत्र अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में आता है। अनंतनाग-राजौरी में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में यह घटना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

आतंकियों की तलाश में भारतीय वायुसेना सोमवार को तलाशी अभियान चला रही है। इसके लिए सुरक्षाबलों ने अलग-अलग जगह पर नाके बना रखे हैं। इस बीच सेना ने 2 आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इसमें आतंकियों का पता बताने वाले को 20 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ेंः One Nation One Election लागू होगा या नहीं? Rajnath Singh ने किया स्कीम पर बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं…’ POK पर राजनाथ सिंह के दावे पर बोले फारूक अब्दुल्ला

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें