Poonch Terror Attack: पुंछ टेरर अटैक के बाद सेना लगातार चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। भारतीय वायुसेना के जवानों को अमेरिकी स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया गया। वायुसेना के काफिले पर हमले में अमेरिका निर्मित एम4 राइफल और एके47 का इस्तेमाल किया गया था। हमले में वायुसेना कर्मियों को निशाना बनाने के लिए चीनी स्टील की गोलियों का प्रयोग भी आतंकियों ने किया। जम्मू कश्मीर के पुंछ में सूरनकोट के शाहसितार इलाके के सनाई गांव में वायुसेना के वाहन को टारगेट किया गया। शनिवार शाम करीब 6 बजे एयरफोर्स के 2 वाहनों पर अटैक के बाद आतंकी फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: Poonch Terror Attack: आतंकियों ने क्यों टारगेट किए Air Force के जवान? एक शहीद, 4 घायल
एके असॉल्ट राइफल्स से आतंकियों ने पहले अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और बाद में जंगलों में भाग गए। फायरिंग में एयरफोर्स के कई जवानों को गोलियां लगने के बाद एयरलिफ्ट करके ऊधमपुर के अस्पताल लाया गया। जहां एक जवान शहीद हो गया।
एक जवान की हालत नाजुक थी और 3 अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई गई थी। हमले का शिकार हुए जवान सनाई टॉप इलाके में जा रहे थे। हमले के बाद तुरंत आर्मी और एयरफोर्स की टुकड़ियां मौके पर पहुंचीं। एयरफोर्स की गरुड़ स्पेशल फोर्स जंगल में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है।
छठे फेज में होना है मतदान
यहां छठे फेज में 25 मई को मतदान होना है, लेकिन इससे पहले ये हमला कहीं न कहीं सुरक्षा को चुनौती देने वाला माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने लगी है और चोटियों पर बैठे आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। ऐसा इनपुट एजेंसियों को मिला है। भारतीय सेना और एयरफोर्स ने सुरक्षा को लेकर जम्मू कश्मीर में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं।
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
2 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines