Poonch Terror Attack: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने पुंछ आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कुछ दिन पहले पुंछ में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी, जिसमें सेना के हमारे पांच जवान शहीद हो गए।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के हालिया इंटरव्यू का हवाला देते हुए पुलवामा हमले को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। सत्य पाल मलिक ने कहा कि 2019 में जब पुलवामा हमला हुआ था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान मारे गए थे तो उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया था। इसलिए, आशा है कि जांच एजेंसियां इस बात की गहराई से जांच करना करेंगी कि कैसे पुंछ हमला इतने सुरक्षित इलाके में इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद हुआ?
और पढ़िए – Kashi-Telugu Sangamam: वर्चुअली जुड़े पीएम मोदी, बोले- ये अमृतकाल देश की विविधताओं का संगम काल
यह भी पढ़ें: राजद विधायक बोले- पुलवामा और पुंछ हमला एक जैसे, इसमें दिख रही केंद्र सरकार की साजिश
हमले के बाद उत्पीड़न हो रहा
मुफ्ती ने कहा कि हम चाहते हैं कि जांच हो ताकि सच सामने आए। उन्होंने दावा कि हमले के बाद से पुंछ में उत्पीड़न हो रहा है। लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। प्रताड़ित किया जा रहा है और पूछताछ की जा रही है। इस दौरान उन्होंने बटादुरिया निवासी मुख्तार शाह की हिरासत का जिक्र किया।
मुफ्ती ने जी20 से जोड़ा गिरफ्तारी का मुद्दा
पीडीपी प्रमुख ने कहा कि जब से G20 का सिलसिला शुरू हुआ है नौजवानों को पुलिस स्टेशन बुलाया जा रहा है। दक्षिण कश्मीर में सैंकड़ों की तादाद में नौजवानों को जेल में बंद किया गया है। अगर आर्मी पर हमला हुआ तो आप आम लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं?
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
26 mins ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
43 mins agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
4 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
4 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
7 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines