मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को बताया 'आतंकवादी', फिर दी सफाई; BJP ने कहा- देश से माफी मांगिए

मल्लिकार्जुन खरगे चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्होंने पीएम मोदी के लिए ऐसा बोला. हालांकि, उन्होंने बाद में अपना बयान पर सफाई भी दी.

Kharge Modi (1)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान से मंगलवार को उस वक्त विवाद पैदा हो गया, जब उन्होंने पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ बता दिया. मल्लिकार्जुन खरगे चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्होंने पीएम मोदी के लिए ऐसा बोला. हालांकि, उन्होंने बाद में अपना बयान पर सफाई भी दी. भाजपा ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा कि हमें शर्म आती है कि कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है.

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं. उनकी पार्टी बराबरी और न्याय में विश्वास नहीं करती. ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे डेमोक्रेसी को कमजोर कर रहे हैं.’

विज्ञापन

फिर दी सफाई

जब उनसे PM मोदी पर ‘आतंकवादी’ वाली टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैंने कहा था कि PM मोदी विरोधियों को ‘आतंकित’ करते हैं क्योंकि केंद्रीय एजेंसियां ​​BJP के साथ मिलकर काम कर रही हैं.

सफाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘वह (PM मोदी) लोगों और पॉलिटिकल पार्टियों को डरा रहे हैं. मैंने कभी नहीं कहा कि वह टेररिस्ट हैं. मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकाते हैं. ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं. वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं.’

विज्ञापन

BJP ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने PM मोदी पर खरगे के ‘आतंकवादी’ वाले बयान को लेकर निशाना साधा है और साथ ही मांफी मांगने को कहा है. उन्होंने कहा, ‘हमें शर्म आ रही है कि कांग्रेस इस लेवल पर आ गई है. उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा. उन्हें लोगों ने चुना है. मैं खरगे के बयान की कड़ी निंदा करता हूं और उनसे पीएम मोदी और हमारे देश के लोगों का अपमान करने के लिए माफी की मांग करता हूं.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ