दुश्मन देश पाकिस्तान को झटका देने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पिछले कई दिनों से अशांति फैली हुई है। विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और हजारों लोग सड़कों पर धरना रहे हैं। अब पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों ने भारत सरकार और भारतीय सेना से मदद मांगी है। PoK के नेताओं ने भारत सरकार से जम्मू-कश्मीर के पुंछ और डोडा सेक्टर में LoC को खोलने की अपील की है, ताकि वे भारत में आ सके। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
PoK में पाकिस्तान सेना बरपा रही कहर
दरअसल, Pok के लोग पाकिस्तानी सेना और सरकार के अत्याचारों से तंग आ चुके हैं। इसलिए उन्होंने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दे दी है कि कि उनके पास दूसरे रास्ते मौजूद हैं, जिन पर चलने की तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है। PoK में चल रही अशांति ने हजारों लोगों की जान ले ली है। पाकिस्तान की निरंकुश सेना के हाथों लोग मर रहे हैं। इसलिए PoK में विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने वाली जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेता सरदार अमन खान ने भारत से मदद मांगी है।
पाक सरकार ने लगाई आर्थिक नाकेबंदी
वायरल वीडियो में वे पाकिस्तान को चेतावनी देते और भारत से मदद मांगते हुए सुने जा सकते हैं। उनका दावा है कि विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ पाकिस्तान की सेना कड़ी कार्रवाई कर रही है। पाकिस्तान सरकार ने आर्थिक नाकेबंदी करके लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसलिए उन्होंने भारत से मानवीय सहायता भेजने और LoC पर बॉर्डर खोलने की अपील की है। उन्होंने तर्क दिया कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो PoK के लोगों के पास भारत जाने का विकल्प होना चाहिए।
PoK में भोजन और दवाओं की कमी हुई
वायरल वीडियो में अमन खान कह रहे हैं कि हमें भारत की मदद चाहिए, क्योंकि यहां राशन-पानी की कमी है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसलिए PoK में भोजन और दवाओं की कमी हो गई है, जिससे गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है। अमन रावलकोट के ईदगाह मैदान में भारी भीड़ को संबोधित कर रहे हैं और लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें लाइन ऑफ कंट्रोल की ओर बढ़ना चाहिए तो भीड़ ने कहा कि हां उसकी ओर बढ़ें।
PoK में फैली अशांति और खून खराबा
बता दें कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अशांति फैली हुई है और खून खराबा हो रहा है। PoK में पिछले महीने से पाक सरकार और सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सड़कों पर उतरकर लोग PoK पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है और हमें आजादी चाहिए जैसे नारे लगा रहे हैं। PoK में मौजूदा संकट लोगों और क्षेत्रीय प्रशासन के बीच गहरे अविश्वास का नतीजा है, क्योंकि यहां का प्रशासन पूरी तरह से सरकार और सेना के इशारे पर काम करता है, जिससे लोग भड़के हुए हैं।
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
43 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, थोड़ी देर में रैली
8 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
8 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
15 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
15 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
16 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines