'मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं, रौंया-रौंया उखाड़ लो', UGC विवाद में कवि कुमार विश्वास की एंट्री

यूजीसी नियमों के विवाद में कवि कुमार विश्वास की भी एंट्री हो चुकी है। कुमार विश्वास ने एक्स पर कविता पोस्ट करते हुए यूजीसी नियमों का विरोध किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

IMAGE.jpg (2)

यूजीसी नियमों में बदलाव पर बयानों का दौर तेज होता जा रहा है। छात्र सड़क पर उतर चुके हैं। दिल्ली में यूजीसी मुख्यालय पर छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक नए यूजीसी नियमों का घोर विरोध हो रहा है। इसी विवाद में कवि कुमार विश्वास की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए यूजीसी नियम का विरोध किया है।

विज्ञापन

कुमार विश्वास ने स्व. रमेश रंजन की कविता की कुछ पक्तियों को पोस्ट करते हुए लिखा कि चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा।

विज्ञापन

बता दें कि विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने गत 13 जनवरी को देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूजीसी रूल्स 2026 लागू किए गए हैं। नए नियमों में Equity Committees, Equity Squads, 24×7 हेल्पलाइन और सख्त निगरानी की बात कही गई है। खासकर एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए।

विज्ञापन

इसी को लेकर सामान्य वर्ग में काफी नाराजगी है। सामान्य इन नियमों को एकतरफा बता रहा और भेदभाव करना का आरोप लगा रहा है। इसको लेकर यूपी, दिल्ली समेत कई जगह विरोध शुरू हो गया। विरोध यहां तक बढ़ गया कि कई बीजेपी नेताओं के बाद बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अंलकार अग्निहोत्री ने तक इस्तीफा दे दिया।

कवि कुमार विश्वास ने यूजीसी को लेकर विरोध दर्ज कराया है। एक्स पर लिखा कि चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा। इस पोस्ट के साथ कुमार विश्वास #UGC_RollBack टैग लगाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ