PM Vishwakarma Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना, किसे मिलता है लाभ और कौन हैं अपात्र?

केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत देश के पारंपरिक कारीगरों को ट्रेनिंग, टूलकिट और कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जानें कि कौन-कौन से 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोग इसके लिए पात्र हैं. आवेदन करने से पहले पात्रता की शर्तें, रोजाना मिलने वाला स्टाइपैंड और लोन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया यहां समझें.

PM Vishwakarma Yojana, PM Vishwakarma Eligibility, PM Vishwakarma Scheme Benefits, PM Vishwakarma Loan Process

केंद्र सरकार की ओर से देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना’ चलाई जा रही है, जिसे 17 सितंबर 2023 को शुरू किया गया था। यह योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर सशक्त बनाती है। इस योजना के जरिए पात्र लाभार्थियों को ट्रेनिंग, टूलकिट प्रोत्साहन राशि और आसान किस्तों में सस्ता लोन दिया जाता है.

विज्ञापन

योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को उनके हुनर को बेहतर बनाने के लिए कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है. इस प्रशिक्षण अवधि के दौरान लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड प्रदान किया जाता है. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नया टूलकिट खरीदने के लिए सरकार की ओर से 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.

विज्ञापन

लाभार्थियों को किफायती ब्याज दर पर लोन

अपना कारोबार शुरू करने या उसे आगे बढ़ाने के लिए लाभार्थियों को किफायती ब्याज दर पर लोन की सुविधा दी जाती है. पहले चरण में 18 महीने की अवधि के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है. पहला लोन सही समय पर चुकाने के बाद लाभार्थी 30 महीने के लिए अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन प्राप्त कर सकते हैं. पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ केवल वही उठा सकते हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है और जो सरकार द्वारा निर्धारित 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े हैं.

विज्ञापन

पात्रता सूची में शामिल 18 पारंपरिक व्यवसाय:

  • राजमिस्त्री, दर्जी, धोबी, बाल काटने वाले
  • लोहार, सुनार, ताला बनाने वाले, अस्त्रकार
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, नाव निर्माता
  • जूता बनाने वाले कारीगर, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले, मालाकार, गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाले और फिशिंग नेट निर्माता

यदि आप इनमें से किसी भी कार्य से जुड़े हैं और किसी सरकारी सेवा में नहीं हैं तो आप पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आवेदन करके सरकार की इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ