SIR Deleted List: वोटर लिस्ट से कट गया आपका नाम? ऐसे डाउनलोड करें डिलीट हुए नामों की लिस्ट

अगर SIR के दौरान आपका नाम वोटर लिस्ट से हट गया है, तो अब आप इसे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं. बता दें कि आप निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर बेहद आसान स्टेप्स में डिलीटेड लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

deleted voter list download

How To Check Deleted Voter List: देशभर में SIR का तीसरा फेज शुरू हो चुका है. बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे फेज के तहत सिक्किम, उत्तराखंड, चंडीगढ़, उड़ीसा, मणिपुर, मिजोरम, चड़ीगढ़ और दादरा एवं नागर हवेली और दमव-दीव सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है. तो ऐसे में अब अगर आपको लगता है कि SIR के दौरान आपका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है तो अब इसकी जांच करना पहले से काफी आसान हो गया है. बेहद आसान स्टेप्स में आप ये चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें डिलीट हुई वोटर लिस्ट?

वोटर्स अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर निर्वाचन आयोग के पोर्टल और संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिलीट हुए नामों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन
  • सबसे पहले निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर Download Electoral Roll विकल्प चुनना होगा.
  • इसके बाद राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और भाषा चुनें.
  • फिर अपने पोलिंग स्टेशन से संबंधित PDF डाउनलोड करें.
  • इस दस्तावेज के आखिरी पन्नों में हटाए गए मतदाताओं की लिस्ट होती है, जहां नाम और EPIC नंबर जैसी जानकारी देखी जा सकती है.

CEO पोर्टल से भी डाउनलोड कर सकते हैं SIR से डिलीट हुए नामों की लिस्ट

बता दें कि CEO पोर्टल से भी SIR से डिलीट हुए नामों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

  • इसके लिए आपको राज्य के चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • अब वेबसाइट पर Electoral Roll, E-Roll PDF या Draft Roll सेक्शन के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र चुने.
  • इसके बाद कैप्चा भरकर PDF डाउनलोड कर सकते हैं.
  • डाउनलोड की गई लिस्ट में डिलीट हुए नामों की लिस्ट दिख जाएगी.

यह भी पढ़ें- Pink Saheli Card: 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, बस-मेट्रो के साथ शॉपिंग में भी इस्तेमाल कर सकेंगे पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड

विज्ञापन

अगर नाम हो गया है डिलीट तो क्या करना चाहिए?

  • अगर आपका नाम हटाई गई लिस्ट में शामिल है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. निर्वाचन आयोग नागरिकों को फिर से नाम दर्ज कराने का मौका देता है.
  • पात्र वोटर्स ऑनलाइन पोर्टल पर आवश्यक आवेदन भरकर अपने नाम को फिर से वोटर लिस्ट में शामिल करा सकते हैं.
  • आवेदन जमा होने के बाद रेफरेंस नंबर को अपने पास सेव कर लें, क्योंकि इसी नंबर से आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ