'बैकडोर से पास कराया दिल्ली सर्विस बिल...' अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी और गृह मंत्री शाह पर साधा निशाना

Delhi Services Bill, Rajya Sabha, Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

Delhi Services Bill: दिल्ली के अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के हक को लेकर दिल्ली सर्विस बिल लोकसभा के बाद सोमवार को राज्यसभा से भी पास हो गया। इस पर आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमने चार चुनाव बीजेपी को हराए हैं। जब इन्हें लगा कि आम आदमी पार्टी को हराना मुश्किल है तो चोर दरवाजे से इन्होंने ऐसा किया। पीएम मोदी को इतना अहंकार है कि वे सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी नहीं मानते। जनता ने साफ कहा था कि केंद्र उन्हें हरा कर दिल्ली में दखल न दे, लेकिन पीएम सुनना ही नहीं चाहते।

विज्ञापन

काम करने शक्ति मिली, अधिकार छीनने की नहीं

केजरीवाल ने कहा कि संसद में अमित शाह जी ने कहा कि हमारे पास कानून पारित करने की शक्ति है। आपको लोगों के लिए काम करने की शक्ति दी गई है, उनके अधिकार छीनने की नहीं।

विज्ञापन

बीजेपी को नहीं जीतने देंगे एक भी सीट

दिल्ली के सीएम ने कहा कि मैं जो भी करता हूं, दिल्ली की जनता उसका समर्थन करती है और उन्होंने मुझे चुनाव में जीत दिलाकर अपना समर्थन दिखाया है। बीजेपी सिर्फ हमारे अच्छे काम को रोकने की कोशिश कर रही है। वे विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। वे मुझे काम करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार जनता उन्हें कोई सीट नहीं जीतने देगी।

विज्ञापन

अब पीएम और उपराज्यपाल चलाएंगे सरकार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की आजादी चुरा ली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों के वोट का कोई मूल्य नहीं बचा है और पीएम मोदी और उपराज्यपाल वीके सक्सेना दिल्ली की सरकार चलाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ