हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PM नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर की बात, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित; स्मित मच्छर भी होंगे शामिल

इजरायल में स्वतंत्रता दिवस के दौरान मशाल जलाई जाएगी, जिसके लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया है. स्मित मच्छार भी मशाल प्रज्वलन में शामिल रहेंगे.

विज्ञापन
इजरायल में स्वतंत्रता दिवस के दौरान मशाल जलाई जाएगी, जिसके लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया है.(Photo: ANI/File image)

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया. पीएम मोदी और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच दोस्ताना रिश्ता जग जाहिर है, गौर करने वाली बात ये है कि इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में फ्लाईदुबई विमान हादसे के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार भी शामिल होंगे, जिसकी जानकारी खुद पीएम मोदी को बेंजामिन नेतन्याहू ने दी.

पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच क्या हुई बात?

इजरायल में स्वतंत्रता दिवस के दौरान मशाल जलाई जाएगी, जिसके लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया है. स्मित मच्छार भी मशाल प्रज्वलन में शामिल रहेंगे. पीएम मोदी ने भी अपने एक्स हैंडल पर पीएम नेतन्याहू से फोन पर बात होने की जानकारी दी. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया. हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों में बनी निरंतर गति की समीक्षा की और अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई. हमने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें: क्या भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? इन आंकड़ों को देख हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

इजराइली पीएम ने ट्वीट में क्या कहा?

इजराइल के प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि मोदी ने दोनों देशों के बीच ‘मजबूत संबंधों’ की सराहना की. पीएम नेतन्याहू ने कहा, ‘मैंने अपने मित्र और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की और उन्हें इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर एक बहादुर भारतीय पायलट के साथ मिलकर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया. पीएम मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन और आसमान, दोनों मोर्चे पर भारत और इजराइल मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं.’

फ्लाईदुबई के विमान में क्या हुआ था?

भारतीय पायलट मच्छार पर 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के कॉकपिट में उनके सह-पायलट ने चाकू से हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस विमान में 27 बच्चों सहित 174 यात्री सवार थे. मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को हस्तक्षेप करने और हमलावर को काबू में करने का मौका मिला. इसके बाद विमान की सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola