जम्मू-कश्मीर में जल्द वंदे भारत ट्रेन शुरू होने वाली है। कश्मीर को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात 19 अप्रैल को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इस ट्रेन को लेकर जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी है। यह ट्रेन शुरुआत में कटरा से श्रीनगर के बीच 272 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। इस ट्रेन को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल परियोजना के तहत चलाया जा रहा है। फिलहाल जम्मू स्टेशन पर रेनोवेशन वर्क चल रहा है, इसके कारण जम्मू-कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू में कटरा स्टेशन से चलाई जा रही है।
यह भी पढ़ें:UP-बिहार में गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
फिलहाल कटरा से श्रीनगर का सफर सड़क मार्ग के जरिए 6-7 घंटे का है, इस ट्रेन के शुरू होने से इसकी अवधि घटकर आधी रह जाएगी। यात्रा समय को कम करके कनेक्टिविटी को बढ़ाना ही सरकार का उद्देश्य है। इस सेवा के शुरू होने से कश्मीर घाटी के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस कश्मीर घाटी में कनेक्टिविटी की सूरत बदलकर रख देगी। रेलवे ने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना तैयार की है।
530 यात्री कर सकेंगे सफर
IDC की वंदे भारत एक्सप्रेस उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) परियोजना पर चलेगी। शुरुआत में यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) और श्रीनगर के बीच चलेगी, बाद में इसे जम्मू तवी स्टेशन तक कवर किया जाएगा। USBRL परियोजना के शुरू होने से कटरा से सिर्फ 3 घंटे में यात्री श्रीनगर पहुंच जाएंगे। नई ट्रेन में 530 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। ट्रेन में 1 एग्जीक्यूटिव क्लास, 7 एसी चेयर कार और कुल 8 कोच होंगे। ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए 18 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
यह भी पढ़ें:‘PM मोदी मेरे दोस्त, लेकिन सही व्यवहार नहीं कर रहे…’, भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर क्या बोले ट्रंप?
ये स्टेशन होंगे कवर
- रियासी
- बक्कल
- दुग्गा
- सावलकोटे
- संगलदान
- सुंबेर
- खारी
- बनिहाल
- शाहाबाद हिल हॉल्ट
- काजीगुंड
- सदुरा
- अनंतनाग
- बिजबेहरा
- पंजगाम
- अवंतीपोरा
- रत्नीपोरा
- काकापोरा
- पंपोर
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
10 mins agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
39 mins agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
40 mins agoLIVE: : : PM आज गुजरात जाएंगे, किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे
53 mins agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
8 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines