Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

क्या बड़ा ऐलान करने वाले हैं PM मोदी, रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित

आज रात 8:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे. उनके इस भाषण में बड़े ऐलान या राष्ट्र के नाम कोई बड़ा संदेश हो सकता है.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Apr 18, 2026 15:18
PM Narendra Modi to Address the Nation Tonight at 8:30 PM
Credit: Social Media

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं. पीएम का ये संबोधन कई अहम मुद्दों पर केंद्रित हो सकता है, जिसे लेकर राजनीतिक और आम जनता दोनों की नजरें इस पर टिकी हुई हैं. प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है जब देश और दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाएं चल रही हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वो देश की मौजूदा स्थिति, सरकार की नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बात कर सकते हैं. हालांकि अभी तक संबोधन के विषय को लेकर ऑफिशियल तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. पीएम मोदी समय-समय पर देश को संबोधित करते रहे हैं और उनके ऐसे संबोधन अक्सर महत्वपूर्ण फैसलों या बड़े ऐलानों से जुड़े होते हैं. पहले भी उन्होंने नोटबंदी, कोरोना के वक्त लॉकडाउन जैसे मुद्दों पर राष्ट्र को संबोधित किया है. प्रधानमंत्री के भाषणों को देश की नीति दिशा तय करने के लिहाज से काफी अहम माना जाता है.

कैबिनेट बैठक में क्या बोले पीएम?

पीएम मोदी का ये संबोधन लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े बिल के गिरने के एक दिन बाद हो रहा है. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास ना होने पर पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक बुलाई. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने बैठक में नाराजगी जताते हुए कहा कि बिल का रद्द होना सरकार की हार नहीं, बल्कि देश की महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों का विरोध है. पीएम ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के लिए सहमति नहीं देना विपक्ष की बड़ी भूल है. उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं को उनका हक देना नहीं चाहता और बिल पास ना होने देने का अंजाम उन्हें भुगतना पड़ेगा. पीएम मोदी ने शुक्रवार को सभी लोकसभा सदस्यों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी को फैसला लेने में उनकी सही जगह मिले. महिला आरक्षण बिल पर मतदान से ठीक पहले पीएम मोदी ने कहा कि सभी अंतरात्मा की आवाज सुनें. प्रधानमंत्री ने सभी सदस्यों से ये अपील की थी कि वो ऐसा कुछ भी ना करें, जिससे पूरे भारत की महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचे.

---विज्ञापन---

कब-कब किया रात को संबोधन?

8 नवंबर 2016 (रात 8:00 बजे): नोटबंदी का ऐलान
8 अगस्त 2019 (रात 8:00 बजे): जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद संबोधन
19 मार्च 2020 (रात 8:00 बजे): कोरोना पर चर्चा की और 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया.
24 मार्च 2020 (रात 8:00 बजे): पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान
12 मई 2020 (रात 8:00 बजे): ‘आत्मनिर्भर भारत’ मुहिम और 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा

---विज्ञापन---
First published on: Apr 18, 2026 02:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.