PM Narendra Modi Third Term: लोकसभा नतीजों के बाद से ही अब तक ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी का अंदाज इस बार बदल जाएगा। इस बार उनका कार्यकाल पिछले 2 कार्यकालों की तरह निडर और बेबाक फैसलों के लिए नहीं बल्कि एक मजबूर छवि वाली सरकार के तौर पर जाना जाएगा। शपथ से पहले तो सभी ये कयास लगा रहे थे कि इस बार सत्ता की कुंजी नीतीश-नायडू के पास होगी। लेकिन मंत्रिमंडल में पीएम मोदी ने किसी की भी नहीं चलने दी। सभी दावों और नाराजगी की खबरों को दरकिनार करते हुए उन्होंने वैसे ही सरकार गठन किया जैसा कि वो पिछले 2 कार्यकालों से करते आए हैं।
इसके बाद बारी आई स्पीकर पद की। स्पीकर पद को लेकर विपक्ष लगातार बयानबाजी कर रहा था। मांग ये की जा रही थी कि अगर सरकार डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को सौंपती हैं तो हम स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार को सर्वसम्मति से चुनेंगे। लेकिन विपक्ष ने आरोप लगाया कि डिप्टी स्पीकर पद पर भी सरकार का कब्जा होगा। हालांकि इस मामले में राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया कि विपक्ष पहले डिप्टी स्पीकर को लेकर फैसला लेना चाहता था जो कि हमें मंजूर नहीं था।
प्रोटेम स्पीकर और स्पीकर पर ऐसे किया चित्त
इससे पहले सांसदों की शपथ और जरूरी अर्हताएं पूरी करने के लिए प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति होती है। विपक्ष ने कहा कि वरिष्ठता के आधार पर प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति होती है। लेकिन मोदी सरकार ने किसी की नहीं सुनी और उड़ीसा से सातवीं बार के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया। इतना ही नहीं ओम बिरला के स्पीकर चुने जाने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में इमरजेंसी का जिक्र कर विपक्ष के संविधान बचाओ नारे की हवा निकाल दी। इस मुद्दे को छेड़कर बीजेपी ने इमरजेंसी के काले अध्याय को देश की जनता के सामने लाकर कांग्रेस के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया।
ये भी पढ़ेंः राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे पर क्यों बरसे जगदीप धनखड़? कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दी सफाई
सहयोगियों को दिया संदेश
मंत्रियों की शपथ के बाद विपक्ष इस बात को लेकर दबाव बना रहा था कि मोदी कैबिनेट में सिर-फुटव्वल होना तय है। लेकिन पीएम मोदी ने बड़े और अहम मंत्रालय न सिर्फ बीजेपी के पास रखे बल्कि बड़े मंत्रालय में सभी चेहरे वहीं थे जो पिछली सरकार में मंत्री थे। यानि कुल मिलाकर विपक्ष और सहयोगी दलों को पीएम मोदी ने संदेश दे दिया वे किसी के दबाव में नहीं बल्कि हमेशा की तरह फ्रंटफुट पर ही खेंलेंगे।
ये भी पढ़ेंः महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये, क्या शिवराज की प्लानिंग से BJP जीतेगी महाराष्ट्र
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
6 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
7 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
8 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
9 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
10 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
11 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
13 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
13 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
14 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines