राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे पर क्यों बरसे जगदीप धनखड़? कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दी सफाई

Rajya Sabha Proceeding : विपक्ष ने आज राज्यसभा में जमकर हंगामा किया। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता सदन के वेल में पहुंच गए। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सख्त टिप्पणी करते हुए विपक्ष पर हमला बोला।

Jagdeep Dhankhar Vs Mallikarjun Kharge

Jagdeep Dhankhar Vs Mallikarjun Kharge

Jagdeep Dhankhar Vs Mallikarjun Kharge : राज्यसभा में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा कर नीट एग्जाम पेपर लीक मामले पर चर्चा की मांग की। विपक्ष के नेता हल्ला करते हुए सदन के वेल में पहुंच गए, जिसे लेकर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जताई। आइए जानते हैं कि मल्लिकार्जुन खड़गे पर क्यों भड़क गए जगदीप धनखड़?

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्षी नेताओं पर भड़कते हुए कहा कि भारतीय संसद के इतिहास में आज का दिन इतना दागी या कलंकित है कि विपक्षी पक्ष नेता स्वयं वेल में आ गए। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। मैं दुखी हूं, स्तब्ध हूं। भारतीय संसदीय की परंपरा इतनी गिर जाएगी कि प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उपनेता प्रमोद तिवारी वेल में आ जाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक भी आ गए।

सभापति ने नेता प्रतिपक्ष पर साधा निशाना

उन्होंने विपक्षी नेताओं के इस आचरण पर कहा कि उनके लिए यह दुख का पल था। अब वे आशा करते हैं कि सदन के नेता अपने आचरण का अनुकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सदन के वेल में आ गए थे, जिसे सभी सदस्यों ने देखा, लेकिन दुख की बात यह है कि वे बाहर जाकर असत्य बोले।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी सफाई

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जगदीप धनखड़ के बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह उनकी गलती है कि वे हमारी ओर ध्यान नहीं देते हैं। उनका ध्यान सिर्फ सत्तापक्ष के सदस्यों पर ही रहता है। जब उन्होंने नियमों के अनुसार उनका ध्यान आकर्षित करना चाहा तो वो नहीं देखे। उन्होंने (जगदीप धनखड़) जानबुझकर अनदेखा कर दिया। ऐसे में उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्हें ऐसा करना पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ