PM Modi Speech: आज देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर 13वीं बार तिरंगा फहराया है. पीएम मोदी ने तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित किया. उन्होंने लाल किले की प्राचीर से विकसित देश के सपने को पूरा होने के बारे में कहा. पीएम मोदी ने भारत 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने नई रफ्तार पकड़ी है. अब 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प और सामर्थ्य को रोकना नामुमकिन है. उन्होंने कहा कि, बड़े सपने सोच का विस्तार करते हैं. दृढ़ संकल्प करने पर कठिनाइयों तथा आपदाओं के से निकलने का सामर्थ्य अपने आप सामने आता है.
पिछले 12 वर्षों में आए कई बदलाव
मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के करोड़ों नागरिकों ने, चाहे वे दलित, पीड़ित, वंचित, आदिवासी, गांव या शहर में रहने वाले, गरीब या मध्यम वर्ग के हों और देश के किसी भी हिस्से से आते हों, एक संकल्प और समर्पण के साथ देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए योगदान दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पहले ‘फ्रैजाइल फाइव’ देशों में गिना जाता था, लेकिन पिछले 12 वर्षों में देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है. आजादी के समय देश ने बहुत से सपने देखे थे, लेकिन अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ पाया. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने रफ्तार पकड़ी है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है.
ये भी पढ़ें – Independence Day 2026: आजादी के बाद पहली बार किसने और कहां फहराया था तिरंगा? जानिए इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रहकर नहीं जीना है, इस तरह उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में बहुत कुछ सस्ता और जल्दी मिल सकता है, लेकिन इससे देश की अपनी क्षमता विकसित नहीं होती.’’ अपने हितों की सुरक्षा भारत को खुद करनी होगी और इसी उद्देश्य से ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘मेक इन इंडिया’ तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों को आगे बढ़ाया जा रहा है.
विकसित देश बनने की ओर आगे बढ़ रहा भारत
अभी भारत विकासशील देशों में से एक है. इस दौरान देश आर्थिक विकास के प्रारंभिक चरण से गुजर रहा है. विकासशील देश में गरीबी और बेरोजगारी का स्तर अधिक होता है. आज भारत विकसित देश की दिशा में आगे बढ़ रहा है. ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘मेक इन इंडिया’ तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों के जरिए देश तरक्की कर रहा है.
विकसित देश का सपना पूरा होने पर कैसा होगा हिंदुस्तान?
विकसित देश होने पर अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. इसके साथ ही प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हो जाएगी. देश के नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा. विकसित देश बनने के लिए चौमुखी विकास बहुत ही जरूरी है. साल 2047 में भारत विकसित देश बन जाता है, तो स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और शिक्षा व्यवस्थाएं सभी लोगों को अच्छे से उपलब्ध होंगी. जीडीपी का स्तर काफी ऊंचा हो जाएगा. वर्तमान समय में देश का युवा बेरोजगारी से परेशान हैं. विकसित देश होने पर बेरोजदारी की स्तर कम होगा. विकसित देश में रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलेंगे. गरीबी कम होगी और लोगों के जीवन का स्तर वर्तमान समय के मुकाबले काफी बेहतर हो जाएगा. मानव विकास सूचकांक के अनुसार देश के नागरिकों का जीवन बेहतर होगा.
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
4 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
6 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
7 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
8 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
9 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
10 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
11 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines