'कर्नाटक सरकार 2 महीने बाद कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पाएगी...' पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पीएम मोदी लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

PM Narendra Modi Slams Congress: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। 7 मई को देश की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले पीएम मोदी लगातार चुनावी जनसभा कर रहे हैं। पीएम मोदी पिछले दो दिनों से गुजरात में थे यहां उन्होंने 8 चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षण, सीएए, संपत्ति वितरण, आर्टिकल 370 को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसी क्रम में उन्होंने निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किए।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने खजाना खाली कर दिया है। मुझे लगता है कि दो महीने बाद वो लोग कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं दे पाएंगे। वहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह खोखली हो चुकी है। कांग्रेस तेलगांना और कर्नाटक का उपयोग ठीक उसी तरह कर रही है जैसे उन्होंने छत्तीसगढ़ और राजस्थान का किया। यही हाल वो कर्नाटक और तेलंगाना का करने वाले हैं।

विज्ञापन

हमारे विरोधियों के पास कहने को कुछ नहीं

पीएम ने कहा कि हमारे विरोधियों के पास कहने को कुछ भी नहीं है। उन्होंने 2014 में यही कहा, 2019 में भी कहा और अब 2024 में भी कह रहे हैं कि ये उनका आखिरी चुनाव है। पीएम ने विपक्ष के संविधान खत्म कर देने वाले बयान को लेकर कहा कि जिस देश में 900 टीवी चैनल्स चल रहे हों, जिस देश का न्यायालय इतना वाइब्रेंट हो, वहां डिटेक्टरशिप पैदा होने का सवाल ही नहीं उठता। वो जमाना चला गया। देश ने 1975 में मुसीबत झेल ली।

विज्ञापन

ममता बैनर्जी को बंगाल को बर्बाद कर दिया

मोदी ने इस दौरान इंडी अलायंस को लेकर कहा कि इंडी अलायंस यह तय नहीं कर पा रहा है कि उनका पीएम कौन होगा। इनकी एक भी पार्टी 272 सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है तो इनके जीतने का तो सवाल ही नहीं उठता। इसलिए ये लोग एक साल एक पीएम के फाॅर्मूले पर काम कर रहे हैं। वहीं बंगाल को लेकर उन्होंने कहा कि यहां सुरक्षा एक गंभीर मामला है। जिस प्रकार संदेशखाली की घटनाएं घटीं वो काफी शर्मनाक है। बंगाल की सरकार महिलाओं की पीड़ा सुनने को भी तैयार नहीं है। पीएम ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 50 साल में बंगाल की महान परंपरा और विरासत का तहस-नहस कर दिया है। बंगाल भाजपा के लिए नहीं बल्कि देश के लिए चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ