अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत पर टैरिफ और अधिक टैरिफ लगाने की धमकी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि भारत झुकने वाला नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए कहा, “हमारे लिए, हमारे किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा।” उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि इसके लिए मुझे बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए, हमारे किसानों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। मुझे पता है कि इसके लिए मुझे व्यक्तिगत रूप से भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। लेकिन मैं तैयार हूं। मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशुपालकों के लिए – आज, भारत तैयार है। हम किसानों की आय बढ़ाने और आजीविका के नए स्रोत बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में अमेरिका या ट्रंप का नाम नहीं लिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा है कि उन्हें इस तरह के कदम उठाने और स्टैंड की कीमत चुकाने का एहसास है।
यह भी पढ़ें : ट्रंप के टैरिफ को राहुल गांधी ने बताया ‘ब्लैकमेल’, पीएम मोदी को दी ये नसीहत
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप ने भारत पर पहले से घोषित 25 प्रतिशत टैरिफ के अलावा 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है। यह शुल्क रूस के साथ तेल की खरीददारी के कारण लगाया गया है। इसके साथ ही भारत पर लगाया गया कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है।
वहीं टैरिफ को लेकर केंद्र सरकार का जबरदस्त विरोध हो रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी टैरिफ को ‘ब्लैकमेल’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि टैरिफ अमेरिकी सरकार का भारत को एक अनुचित व्यापार समझौते के लिए धमकाने का एक प्रयास है, जिसका विपक्ष पूरजोर विरोध करता है। प्रधानमंत्री मोदी को अपनी कमजोरी को भारतीय जनता के हितों पर हावी नहीं होने देना चाहिए।
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
2 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
3 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
4 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
5 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
17 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines