ट्रंप के टैरिफ को राहुल गांधी ने बताया 'ब्लैकमेल', पीएम मोदी को दी ये नसीहत

Trump Tariffs India: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। ट्रंप के टैरिफ लगाने पर उन्होंने कहा कि पीएम अपनी कमजोरी को भारतीय जनता के हितों पर हावी नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा अमेरिका के टैरिफ से आम जनता को भारी नुकसान होगा।

trump tariffs india, tariff, us tariff on india, tariff news, trump tariffs, tariff on india,today's news headlines, india, tariff, china, trump, donald trump,india us, tarrif

राहुल गांधी, पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

Trump Tariffs India: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इंडिया पर 50% टैरिफ लगाने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। बता दें भारत पर 50% टैरिफ लगने पर देश से अमेरिका निर्यात करना महंगा हो जाएगा, जिससे व्यापारियों पर आर्थिक बोझा पड़ेगा।

विज्ञापन

भारत को न धमकाए अमेरिका, टैरिफ को बताया आर्थिक ब्लैकमेल

डोनाल्ड ट्रंप के 25 प्रतिशत एडिशनल टैरिफ लगने के बाद देश में केंद्र सरकार का चौतरफा विरोध हो रहा है। बता दें अमेरिका ने हाल ही में इंडिया पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, अब नए टैक्स से ये 50% हो गया है। ऐसे में राहुल गांधी ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा कि ये अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत का के ‘आर्थिक ब्लैकमेल’ है।

विज्ञापन

टैरिफ का पूरजोर विरोध, पीएम मोदी देश का न होने दें नुकसान

राहुल गांधी ने कहा कि टैरिफ अमेरिकी सरकार का भारत को एक अनुचित व्यापार समझौते के लिए धमकाने का एक प्रयास है, जिसका विपक्ष पूरजोर विरोध करता है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपनी कमजोरी को भारतीय जनता के हितों पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

7 अगस्त से 25% और 27 अगस्त एडिशनल 25% टैरिफ लागू करने का अमेरिका ने किया है ऐलान

बता दें डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 7 अगस्त से 25% और 27 अगस्त एडिशनल 25% टैरिफ लागू करने का निर्णय लिया है। बाजार के जानकारों की मानें तो अमेरिका के इस टैरिफ से इंडिया के निर्यात क्षेत्र में सबसे अधिक असर पड़ेगा। दोनों टैक्स स्लैब लागू होने के बाद इंडिया से अमेरिका ज्वेलरी, ऑटोमोटिव और टेक्सटाइल का निर्यात करना भारतीय कारोबारियों के लिए पहले से अधिक महंगा होगा, उनका अधिक खर्च आएगा जिसका सीधा असर इंडिया के कामगारों पर पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ