Modi Cabinet 3.0: बुधवार को मोदी सरकार 3.0 की पहली मंत्रिपरिषद की बैठक की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 40 मिनट तक बात की। जिसमें उन्होंने अपने मंत्रियों और सचिवों को उत्साह और दृढ़ विश्वास के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इनफॉर्म का नया मंत्र भी दिया। इस मीटिंग में दस साल पूरे होने वाली योजनाओं का जश्न मनाने की योजना पर भी बात की गई।
5 घंटे चली बैठक
पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद की यह बैठक दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में की। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन के एजेंडे पर भी बात की गई। इसके अलावा किसान, महिलाएं, युवा, गरीब लोगों की समस्याओं से जुड़ी समस्याओं पर भी बात हुई। जून में एक बार फिर से मोदी सरकार सत्ता में आई, इसके बाद से जितनी भी नई योजनाएं लाई गईं उनको लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करने की सलाह दी गई।
ये भी पढ़ें… PM Modi ने फिर छेड़े UCC के तार, जानें लागू होने के बाद देश में क्या होंगे बदलाव?
परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म
प्रधानमंत्री ने बैठक में सरकार के पहले 100 दिनों के एजेंडे पर कितना काम किया गया उसकी जानकारी ली। इसके साथ ही महिलाओं और गरीबों के सामने जो दिक्कतें हैं उनको दूर करने को लेकर भी बात की गई। पीएम ने सोशल मीडिया को लेकर कहा कि यहां हर मुद्दे पर जल्द से जल्द प्रतिक्रियाएं दी जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले सालों 10 साल में जिस तेजी से काम किया गया है उसी तेजी के साथ आने वाले समय में भी काम किया जाए। इसके साथ ही पीएम ने मंत्रियों को परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इन्फॉर्म का नारा दिया।
तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से नरेद्र मोदी की ये पहली बैठक थी जो 5 घंटे 50 मिनट चली। हालांकि पीएम ने अपनी शपथ के एक दिन बाद ही 10 जून को मंत्रिपरिषद की एक बैठक की थी। जिसमें गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनाने पर मुहर लगाई गई थी। इस स्कीम के तहत पिछले 10 साल में 4.21 करोड़ घर पहले ही बनाए जा चुके हैं। योजना में राज्य सरकारें भी आर्थिक मदद देती हैं।
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर HC में सुनवाई
28 mins agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
47 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
1 hr agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
2 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
3 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
4 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
5 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines