PM Modi Meeting With Lakhpati Didi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नवसारी में ‘लखपति दीदी’ योजना की लाभार्थी महिलाओं के साथ बोर्डरूम स्टाइल में संवाद किया। यह चर्चा बिल्कुल उसी तरह हुई जैसे पीएम मोदी कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करते हैं। पीएम मोदी ने चर्चा के दौरान एक नोटपैड और पेंसिल के साथ प्रमुख बिंदुओं को खुद नोट किया। अधिकांश महिलाओं ने बताया कि उनके लखपति बनने के पीछे पीएम मोदी की नीतियां और उनकी प्रेरणा मुख्य वजह रही है। पीएम मोदी ने ‘लखपति दीदी’ योजना की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य जल्द ही पूरा होगा और आगे चलकर यह संख्या पांच करोड़ तक पहुंच सकती है।
‘भाभी’ से ‘पायलट’ बनी महिला ने सुनाई प्रेरणादायक कहानी
संवाद के दौरान एक ड्रोन पायलट महिला ने अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि भले ही वह हवाई जहाज नहीं उड़ा सकतीं, लेकिन पीएम मोदी की बदौलत उन्हें ड्रोन पायलट बनने का अवसर मिला। उन्होंने यह भी बताया कि पहले उन्हें घर और गांव में ‘भाभी’ कहकर बुलाया जाता था, लेकिन अब लोग उन्हें ‘पायलट’ कहने लगे हैं।
व्यापार विस्तार पर जोर, ऑनलाइन मार्केटिंग की सलाह
महिलाओं के बिजनेस के विस्तार की चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगी। बैठक के दौरान एक महिला ने पीएम मोदी की मोटे अनाज (मिलेट्स) को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की और बताया कि उनके गुजराती खाखरा को अब देशभर में पहचान मिल रही है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि इसी तरह के प्रयासों के कारण अब खाखरा सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे राष्ट्रीय पहचान मिल गई है।
महिला सशक्तिकरण पर पीएम मोदी का जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को शौचालय (इज्जत घर) देकर हमने उन्हें सम्मान दिया। महिलाओं के बैंक खाते खोलकर उनका सशक्तिकरण किया गया। उज्ज्वला योजना से उन्हें लाभ मिला। 2014 के बाद से तीन करोड़ महिलाएं घर की मालकिन बनीं। हम सबको यह देखकर गर्व होता है कि आज दुनिया में सबसे बड़ी संख्या में महिला पायलट, हमारे भारत में हैं। राजनीति का मैदान हो या खेल का मैदान, न्यायपालिका हो या फिर पुलिस, देश के हर सेक्टर में, हर आयाम में महिलाओं का परचम लहरा रहा है।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार? आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी
6 mins agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines