नई दिल्ली: आज से दिल्ली में दो दिवसीय ‘पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ (PM Kisan Samman Sammelan 2022) की शुरुआत होने जा रही है। इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के पूसा मेला ग्राउंड में होने जा रहा है। दो दिवसीय इस पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे।
अभी पढ़ें – PM मोदी ने ‘वन नेशन, वन फर्टिलाइजर स्कीम’ का किया शुभारंभ, बोले- किसानों का होगा कायाकल्प
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया समेत कई लोग मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
यह आयोजन देशभर के 13,500 से अधिक किसानों और लगभग 1500 कृषि स्टार्टअप्स को एक मंच पर लाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों से एक करोड़ से अधिक किसानों के वर्चुअली रूप से शामिल होने की उम्मीद है।
इस सम्मेलन में शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और अन्य हितधारकों की भागीदारी भी होगी। जिसमें 700 कृषि विज्ञान केंद्र, 75 आईसीएआर संस्थान, 75 राज्य कृषि विश्वविद्यालय, 600 पीएम किसान केंद्र, 50,000 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां और 2 लाख सामुदायिक सेवा केंद्र (CSC) जैसे विभिन्न संस्थान शामिल हैं।
इस मौके पर प्रधानमंत्री जहां किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी करेंगे। वहीं एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही पीएम मोदी केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 पीएम-किसान समृद्धि केंद्रों (PM-KSK) का उद्घाटन करेंगे और भारत यूरिया बैग- किसानों के लिए एक राष्ट्र-एक उर्वरक नामक महत्वपूर्ण योजना लॉन्च करेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
19 mins agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
32 mins ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
1 hr agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
1 hr agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
1 hr agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
1 hr agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
2 hrs ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
3 hrs agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
4 hrs agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines