PM Modi Diwali 2022: आज दिवाली है। देशभर में दिवाली का उत्साह जोरों पर है और लोग अपने-अपने तरीके से इस पावन पर्व को मना रहे हैं। वहीं हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपना दिवाली देश की सुरक्षा में सहरद पर मुस्तैद जवानों के साथ मना रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी पिछले आठ साल से सैनिकों के बीच दिवाली मनाते आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी दिवाली मनाने के लिए सुबह-सुबह करगिल पहुंच गए। यहां जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकास आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है। मेरा सौभाग्य है मुझे वर्षों से दिवाली आपके बीच बॉर्डर पर आकर आपके साथ मनाने अवसर मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के साथ एक भी लड़ाई ऐसी नहीं हुई है जहां कारगिल ने विजय ध्वज न फहराया हो। दिवाली का अर्थ है कि आतंक के अंत के साथ उत्सव। यही कारगिल ने भी किया था।
जानकारी के मुताबिक यहां दिन में जवानों से मिलने के बाद वे शाम को दिवाली के जश्न में शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने इस तरह सरहद के अलग-अलग इलाके में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तभी से वो सैनिकों से साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 2014 में सियाचिन पहुंचे थे। 2016 में वो हिमाचल प्रदेश के चांगो गांव में दिवाली मनाने पहुंचे थे। इसके बाद 2017 में वो जम्मू-कश्मीर के गुरेज वैली में जवानों के साथ दिवाली मनाया था।
इसके बाद 2018 में दिवाली मनाने के लिए वो उत्तराखंड के हरसिल पहुंचे। फिर साल 2019 में दोबारा पीएम बनने के बाद वो दिवाली मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के राजौरी पहुंचे।
इसी तरह उन्होंने 2020 की दिवाली लोंगेवाला पोस्ट पर तैनात जवानों के साथ मनाई। पिछले साल यानी इसके बाद 2021 में उन्होंने दिवाली का पावन त्योहार नौशेरा में मनाया था। सेना के जवानों के संग दिवाली मनाने के दौरान उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि जवान मां भारती के सुरक्षा कवच हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
53 mins agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
56 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
2 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines