PM Modi Bhutan Visit: भारत ने इस देश को दिया 4000 करोड़ का लोन, पीएम मोदी ने साइन किए 3 खास MOU

PM Modi Bhutan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी भूटान के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री ने बुधवार को भूटान के चौथे और पूर्व राजा, ड्रुक ग्यालपो जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात की. इस देश को भारत ने लोन भी दिया है.

PM Modi Bhutan Visit

Photo Credit- ANI

विज्ञापन

PM Modi Bhutan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के दौरे पर हैं. उनके दौरे का आज आखिरी दिन है. इस दौरान पीएम मोदी भूटान के चौथे और पूर्व राजा, ड्रुक ग्यालपो जिग्मे सिंगे वांगचुक से मिले. इसके बाद उन्होंने थिम्पू में कालचक्र सशक्तिकरण समारोह का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इससे दोनों देशों के बीच गहरे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को देखा गया. बता दें कि ये आयोजन भूटान की शाही सरकार द्वारा 4 नवंबर से 17 नवंबर तक किया जा रहा है. इसके अलावा, भूटान को भारत ने 4,000 करोड़ रुपये का लोन भी दिया है.

भूटान के साथ MOU पर हुए हस्ताक्षर

पीएम मोदी ने भूटान के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए हैं. इसके साथ ही भूटान को 4,000 करोड़ रुपये की ऋण सहायता भी दी है. इस दौरान नवीकरणीय ऊर्जा व स्वास्थ्य क्षेत्र में कई समझौता ज्ञापन पर साइन हुए हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान ऊर्जा, रक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दों पर भी बात की.

Advertisment

भूटान के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

भूटान देश के बारे में कई दिलचस्प बातें हैं. सबसे पहले बता दें कि ये दुनिया के तीन कार्बन-नकारात्मक देशों में से एक है. यानी यहां जितनी कार्बन डाइऑक्साइड पैदा होती है, उससे कहीं ज्यादा अवशोषित होती है. इसके अलावा, भूटान का राष्ट्रीय पशु ‘ताकिन’ है, जो एक बकरी है. यह भूटान का स्थानिक जीव है.

जानकारी के मुताबिक, भूटान में कहीं पर भी ट्रैफिक लाइट नहीं है. दरअसल, यहां पहाड़ी इलाकों में मोड़ों वाली सड़कें होती हैं, जिसकी वजह से गाड़ियां धीमी गति से चलती हैं. इसके लिए यहां पर ट्रैफिक लाइटों की जरूरत नहीं पड़ती है.

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ