PM Narendra Modi On Shivaji Statue Collapse : महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में सिर झुकाकर माफी मांगी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं उनके चरणों में सिर झुकाता हूं और क्षमा की याचना करता हूं। बता दें कि पिछले साल 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस के मौके पर सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट फोर्ट में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा का अनावरण किया था। शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा सोमवार को ढह गई थी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और इसे फिर से स्थापित करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि लगभग 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज रफ्तार से चल रही हवाओं की वजह से प्रतिमा गिरकर ढह गई थी। बता दें कि प्रतिमा गिरने की इस घटना ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विपक्ष इसे लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमले कर रहा है। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि सरकार काम की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दे रही है और ऐसा ही शिवाजी की प्रतिमा के साथ भी हुआ।
ये भी पढ़ें: 6 फीट की मूर्ति 35 फीट कैसे हो गई? मंजूरी भी नहीं मिली थी!
‘भाजपा के भ्रष्टाचार के शिकार हुए शिवाजी’
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने सत्ताधारी भाजपा की सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचारी शासन में एक महान शख्सियत की प्रतिमा भी विक्टिम बन सकती है। ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि इस बात की कल्पना भी नहीं की जा सकती कि जिन छत्रपति शिवाजी महाराज का हम इतना सम्मान करते हैं वह भी भाजपा के भ्रष्टाचार के शिकार हो जाएंगे। इसके अलावा विपक्षी नेताओं ने यह आरोप भी लगाया है कि भाजपा इस घटना का दोष नौसेना के सिर मढ़ने की कोशिश कर रही है।
संबंधित खबरें
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
10 mins agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
2 hrs agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
3 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
13 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines