PM Modi America Visit: टैरिफ विवाद के बीच अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं PM मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा में लेंगे हिस्सा

PM Modi America Visit: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर कई बार टिप्पणियां की हैं। भारत पर टैरिफ को डबल करने के बाद दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि अगले महीने वह अमेरिका जा सकते हैं।

PM Modi

Photo Credit- X

विज्ञापन

PM Modi America Visit: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ के बाद से टेंशन चल रही है। अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम का ये दौरा अगले महीने हो सकता है। दरअसल, पीएम का अमेरिका जाने का कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में हिस्सा लेना बताया जा रहा है। इस दौरान, डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता होने की बात भी कही जा रही है।

अगले महीने जा सकते हैं दौरे पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क में सितंबर में UNGA शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जा सकते हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हो सकती है। यह बैठक 23 से 27 सितंबर के बीच होने की संभावना है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि पीएम की यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात हो सकती है।

Advertisment

बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन के लिए दुनियाभर के कई बड़े नेता न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। इसको देखते हुए ये मुलाकात कूटनीतिक नजरिए से अहम मानी जा रही है। हालांकि, अभी तक इस दौरे की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

भारत और अमेरिका के बीच बड़ा तनाव

रूस से तेल खरीदने को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। टैरिफ विवाद के बाद ट्रेड डील भी अधर में लटकी है। इसके चलते बार के व्यापारियों को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति से पीएम की मुलाकात से पहले ट्रंप की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात होने जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ