PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर मुकेश अंबानी ने दी खास बधाई, शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मुकेश अंबानी ने बधाई दी। पीएम को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी भारत के 100 साल पूरे होने तक देश की सेवा करते रहें।

Pm modi and mukesh ambani

News 24 GFX

विज्ञापन

PM Modi 75th Birthday: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उद्योग जगत के बड़े नामों से लेकर राजनीतिक हस्तियों और अंतरराष्ट्रीय नेताओं तक ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।  इसी कड़ी में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दीं।

उन्हें पीएम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन 1.45 अरब भारतीयों के लिए उत्सव का दिन है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री को सबसे आदरणीय और प्रिय नेता बताया। अंबानी ने कहा, मेरी गहरी इच्छा है कि जब स्वतंत्र भारत 100 साल पूरे करे, तब भी मोदी जी देश की सेवा करते रहें।

Advertisment

देखें मुकेश अंबानी का वीडियो

मुकेश अंबानी ने यह शुभकामनाएं केवल अपनी ओर से ही नहीं बल्कि अंबानी परिवार, रिलायंस परिवार और पूरे भारतीय उद्योग जगत की ओर से दीं। उन्होंने कहा कि यह महज संयोग नहीं है कि मोदी जी का अमृत महोत्सव भारत के अमृत काल के साथ आ रहा है।

पीएम मोदी का जन्मदिन और सेवा पर्व

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर NaMo ऐप की ओर से “सेवा पर्व” नाम की एक 15 दिन की डिजिटल वॉलंटियरिंग पहल शुरू की गई। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसका मकसद मोदी जी की सेवा भावना को आगे बढ़ाना है। इस दौरान लोग विभिन्न सामाजिक कार्यों में जुड़ सकते हैं, उनकी जीवन यात्रा को जान सकते हैं और अलग-अलग तरीकों से शुभकामनाएँ साझा कर सकते हैं।

दुनिया भर से मिली बधाई

इस खास दिन पर पीएम मोदी को केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से शुभकामनाएं मिलीं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो 16 सितंबर को ही फोन कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। ट्रंप ने भारत के सहयोग के लिए आभार भी जताया।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ