आधुनिक सुविधाएं, सीक्रेट टनल… 77 साल बाद बदलने वाला है PMO का पता, जानिए क्या होगा खास?

New PM Office: प्रधानमंत्री कार्यालय का पता जल्द ही बदलने वाला है. 77 साल बाद पीएमओ साउथ ब्लॉक से एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होने जा रहा है. इसमें क्या खास है, पढ़िए इस रिपोर्ट में

pm modi New PMO

Credit: Social Media

मकर संक्रांति के मौके पर प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदलने जा रहा है.77 साल में ऐसा पहली बार होगा कि देश के पीएम ऑफिस अब एक नए दफ्तर से देश की बागड़ोर संभालेंगे. पीएम ऑफिस अब दिल्ली के साउथ ब्लॉक से एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होने जा रहा है. ये महज एक बिल्डिंग नहीं है बल्कि 2047 के विकसित भारत की एक छवि है. ये आधुनिक सुविधाओं से लैस है और सुरक्षा इतनी मजबूत है कि इसे भेद पाना लगभग नामुमकिन है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नया PMO क्यों है खास?

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत बना नया PMO करीब 2 लाख 26 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है. इसे बनाने में लगभग 1,189 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. ये पूरा परिसर दुनिया की सबसे सुरक्षित बिल्डिंग में से एक है. इस परिसर में कॉन्फ्रेंस रूम, कैबिनेट रूम और पीएम कार्यालय के अलावा नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) का भी दफ्तर होगा. पीएम मोदी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके आवास और ऑफिस के बीच एक सीक्रेट अंडरग्राउंड टनल बनाई गई है. सुरंग की मदद से प्रधानमंत्री के मूवमेंट और सुरक्षा में किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी.

77 साल बाद क्यों बदला पता?

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के वक्त से ही पीएमओ साउथ ब्लॉक में ही रहा है. ये ऑफिस ब्रिटिश राज में तैयार किया गया था. वहां जगह और सुविधाएं दोनों कम है. पुराने दफ्तर में आधुनिक सुरक्षा तकनीकों को फिट करना मुश्किल था. इसीलिए पीएमओ का पता बदला जा रहा है. प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ नया पीएम आवास भी तैयार हो रहा है ताकि दफ्तर और घर दोनों आसपास रहें और पीएम को आने जाने में किसी तरह की तकलीफ ना हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ