नया साल... नया ऑफिस, बदलने वाला है पीएम मोदी के कार्यालय का पता, अब यहां होगा PMO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑफिस जल्द ही शिफ्ट होने वाला है. पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के वक्त से ही PMO दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रहा है. लेकिन अब ये पता बदलने जा रहा है. अब कहां शिफ्ट होगा पीएम कार्यालय, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

pm modi office

Credit: Social Media

नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस का पता भी नया होगा. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी का कार्यालय अब जल्द ही शिफ्ट होने वाला है. जानकारी के मुताबिक वो अब साउथ ब्लॉक से नए सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स में ट्रांसफर होगा. अभी शिफ्टिंग की तारीख साफ नहीं हो पाई है. लेकिन कहा जा रहा है कि इस हफ्ते ही पीएम मोदी के ऑफिस का पता बदल सकता है. ऐसा पहली बार होगा कि पीएम कार्यालय शिफ्ट होने जा रहा है, क्योंकि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के वक्त से ही साउथ ब्लॉक ही PMO के तौर पर जाना जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया PMO

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति के मौके पर नए ऑफिस में शिफ्ट हो सकते हैं, जिसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स को लार्सन एंड टर्बो कंपनी ने बनाया है, जिसका कॉन्ट्रेक्ट उसे 2022 में मिला था. जानकारी के अनुसार नए सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स में PMO, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) की अलग-अलग बिल्डिंग होंगी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट सचिवालय सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में सितंबर 2025 में ही शिफ्ट हो गया, NSCS भी जल्द ही वहां पहुंचने की तैयारी कर रहा है. इससे पहले कैबिनेट सचिवालय राष्ट्रपति भवन से ऑपरेट करता था और NSCS सरदार पटेल भवन से काम करता था.

अजीत डोभाल का भी दफ्तर होगा शिफ्ट

आपको बता दें कि सेवा तीर्थ का निर्माण सरकार की सेंट्रल विस्टा क्षेत्र की पुनर्विकास योजना के तहत किया गया है. सेवा तीर्थ परिसर में कुल तीन हाई-टेक बिल्डिंग तैयार की गईं हैं. सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय रहेगा, सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का ऑफिस रहेगा. इससे पहले 2016 में पीएम मोदी ने अपने सरकारी आवास रेस कोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग रखा था. इसके बाद राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य भवन रखा गया. अब केंद्रीय सचिवालय के नए परिसरों का नाम भी कर्तव्य भवन रखा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ