नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से इंडोनेशिया के बाली में 17 वें जी -20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे। यहां वह खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल परिवर्तन और स्वास्थ्य विषयों पर अलग-अलग तीन सत्रों में भाग लेंगे। रविवार को एक विशेष ब्रीफिंग में विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा के बारे में कहा, “मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार बाली शिखर सम्मेलन में नेताओं के स्तर पर तीन कार्य सत्र में पीएम मोदी भाग लेंगे। उन्होंने कहा वर्तमान वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक संदर्भ में G20 सम्मेलन का ओर अधिक महत्व बढ़ गया है।
दुनिया की दो तिहाई आबादी
आगे विशेष सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि G20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है और यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और विकासात्मक मुद्दों में वैश्विक वास्तुकला और शासन को आकार देने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। G20 सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और दुनिया की आबादी का लगभग दो तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।
भारत में 1 दिसंबर से
बता दें कि यह G20 शिखर सम्मेलन विशेष है क्योंकि भारत 1 दिसंबर से शुरू होकर एक वर्ष की अवधि के लिए G20 की अध्यक्षता करेगा विदेश सचिव विनय कहा “प्रधानमंत्री मोदी 16 नवंबर को जी20 नेता के बाली में मैंग्रोव वन के दौरे का भी हिस्सा होंगे।” अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बारे में बताते हुए क्वात्रा ने कहा, “प्रधानमंत्री कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, वे अभी भी निर्धारित होने की प्रक्रिया में हैं।” विदेश सचिव ने यह भी बताया कि इंडोनेशिया की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी 15 नवंबर को भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 14-16 नवंबर को बाली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहें हैं।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
5 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
7 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
7 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
7 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
9 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
9 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines