हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे पीएम मोदी, इन परियोजनाओं की रखेंगे अधारशिला 

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर को भगवान भोलेनाथ की नगरी केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे। वह यहां गौरीकुंड से केदारनाथ और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाओं सहित 3400 करोड़ रुपये से अधिक की कनेक्टिविटी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

अभी पढ़ें –  मिलेगा नए साल पर तोहफा, पूरा होगा एक्सप्रेसवे का काम, 12 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से मुंबई

 

 

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम मोदी यहां करीब एक हजार करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं की नीवं भी रखेंगे। जिससे उत्तराखंड में हर मौसम में सड़क मार्ग से संपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी। सूत्रों की मानें तो पीएम 21 अक्तूबर को बदरीनाथ धाम में ही रात्रि प्रवास करेंगे।

यह है पीएम मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम

21 अक्तूबर

  • सुबह करीब 8.30 बजे- दर्शन और पूजन, 9 बजे- केदारनाथ रोप-वे का शिलान्यास, 9.10 बजे- शंकाराचार्य समाधि दर्शन, 9.25 बजे – मंदाकिनी आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मजदूरों से बात करेंगे।
  • 9.45 बजे- सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे और श्रमजीवियों से मुलाकात करेंगे।
    इसके बाद प्रधानमंत्री बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह करीब 11.25 बजे- बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे 11.30 बजे- बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना।
  • दोपहर करीब 12.05 बजे- साकेत चौक के पास मास्टर प्लान के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 12.30 बजे- माणा गांव में लोगों को संबोधित करेंगे।
  • 2 बजे – बदरीनाथ रोप-वे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे व अन्य निर्माण कार्यों को देखेंगे।
    शाम करीब 5 या 5.40 बजे- बदरीनाथ में होने वाले निर्माण और होटल की थीम का प्रस्तुतिकरण। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बदरीनाथ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

अभी पढ़ें – श्री महाकाल लोक होगा श्री महाकाल महालोक, द्वितीय चरण पूरा होते ही होगा नया नामकरण

22 अक्तूबर

  • सुबह करीब 7.15 बजे- होटल से बदरीनाथ हेलीपैड जाएंगे।
  • सुबह करीब 7.25 बजे- हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें