PM Modi on LPG Cylinder Price Reduce: केंद्र सरकार ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये तक की कटौती की है। केंद्रीय कैबिनेट ने जनता के हित में बड़ा फैसला लिया। इस फैसले से आमजन खुश है। इसके साथ ही कैबिनेट समिति ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को अब प्रति सिलेंडर 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी।
‘मेरी हर बहन खुश रहे’
पीएम मोदी ने इस ऐलान के बाद ट्वीट किया। उन्होंने कहा- ”रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है।”
यह राजनीति से प्रेरित नहीं: हरदीप पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने कहा- “पूरा देश इस फैसले का गर्मजोशी से स्वागत कर रहा है। लोगों को सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कमी मिलेगी। इससे सिलेंडर की कीमतें 1100 रुपये से घटकर 900 रुपये हो जाएंगी। यह राजनीति से प्रेरित नहीं है। यह नागरिकों के प्रति सच्ची भावना से प्रेरित है। यह एक भाई का अपनी बहनों को उपहार है।”
जनकल्याणकारी फैसला: अमित शाह
दूसरी ओर गृह मंत्री अमित शाह ने इस फैसले को जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा- ”मोदी जी ने रक्षाबंधन व ओणम के पावन अवसर पर देश की माताओं-बहनों के लिए घरेलू सिलेंडर पर 200 की सब्सिडी को मंजूरी दी है। इस फैसले से उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर की कुल सब्सिडी अब 400 हो जाएगी।” अमित शाह ने ट्वीट में आगे कहा- ”इससे बदलते वैश्विक परिदृश्य के कारण बढ़ी महंगाई से जनता को राहत मिलेगी। साथ ही कैबिनेट ने 75 लाख नये उज्ज्वला कनेक्शन को भी मंजूरी दी है, जिससे गरीब और जरूरतमंद माताओं को धुएं के अभिशाप से मुक्ति मिलेगी।”
75 लाख लाभार्थी और जोड़े जाएंगे
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने न्यूज 24 से खास बातचीत में कहा- ये देश की बहनों को भाई मोदी की सौगात है। सरकार उज्जवला योजना का दायरा बढ़ा रही है। इससे 75 लाख लाभार्थी और जोड़े जाएंगे। उज्जवला योजना वालों को तो डबल बोनांजा मिला है। विपक्ष के आरोप पर स्मृति ने कहा कि उनको लगता है कि उनकी बैठक और उनके एक होने से हम डरते हैं तो उनको एक होना चाहिए और साथ रहना चाहिए, बैठक करनी चाहिए क्योंकि इससे आम लोगों को फायदा होता है।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
4 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
6 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
6 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
7 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
8 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
10 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
11 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines